धर्मनिरपेक्षता देश के लिए कैंसर, इसका इस्तेमाल हिंदुओं के खिलाफ : साध्वी
साध्वी प्राची ने आज प्रतापगढ़ में कहा कि धर्मनिरपेक्षता देश के लिए कैंसर की तरह है। इसका इस्तेमाल सिर्फ हिन्दुओं के खिलाफ हथियार की तरह किया जाता है।
प्रतापगढ़ (जेएनएन)। धर्मनिरपेक्षता देश के लिए कैंसर की तरह है। इसका इस्तेमाल सिर्फ हिन्दुओं के खिलाफ हथियार की तरह किया जाता है। उन्हें दबाया जाता है जबकि मुस्लिम समुदाय को बढ़ावा दिया जाता है। यह कहना है साध्वी प्राची का। वह आज प्रतापगढ़ के हादी हाल तुलसी सदन में विहिप के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रही थी।
तस्वीरों में देखें-उत्तर प्रदेश की सड़कों पर लहराता भाजपा का तिरंगा
उन्होंने इस दौरान घोषणा की कि सन्त नवम्बर से राम मंदिर के लिए कार सेवा शुरू करेंगे। साध्वी ने इस दौरान मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। कहा केंद्र सरकार गो रक्षको को बदनाम कर रही है। इन्ही गो रक्षको के दम पर केंद्र सरकार बनी है।
उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।