Move to Jagran APP

एसडीएम ने पराली ना जलाने को लेकर किया जागरूक

पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने का अभियान तहसील प्रशासन द्वारा नियमित रूप से चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम डीपी सिंह ने क्षेत्र के बरहूपुर मकरा कंसापट्टी वारीकला दशरथपुर कोहरांव बसौली कंजा सराय गुलामी सहित अन्य गांव में भ्रमण कर लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। सचेत करते हुए इससे होने वाले पर्यावरण को नुकसान के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 12:04 AM (IST)
एसडीएम ने पराली ना जलाने को लेकर किया जागरूक
एसडीएम ने पराली ना जलाने को लेकर किया जागरूक

संसू, पट्टी : पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करने का अभियान तहसील प्रशासन द्वारा नियमित रूप से चलाया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम डीपी सिंह ने क्षेत्र के बरहूपुर, मकरा, कंसापट्टी, वारीकला, दशरथपुर, कोहरांव, बसौली, कंजा सराय गुलामी सहित अन्य गांव में भ्रमण कर लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया। सचेत करते हुए इससे होने वाले पर्यावरण को नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राज कपूर भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

---

महिलाओं को बताया उनका अधिकार

संसू, लालगंज : स्थानीय ब्लाक पर शनिवार को बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं तथा बच्चों के अधिकारो एवं उनकी सुरक्षा को लेकर परिचर्चा की गई। बीडीओ मुनौवर खॉन ने कहा कि सरकार व प्रशासन के स्तर पर महिलाओं तथा बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर योजनाओं तथा नीतियों का शत प्रतिशत क्त्रियान्वयन किया जाना चाहिए। संयोजन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपम मिश्रा ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन तथा बच्चों को सुपोषित रखने के लिए विभागीय कार्यक्त्रमों पर प्रकाश डाला। बैठक मे उपनिरीक्षक आशा सचान ने पुलिस द्वारा महिला हेल्प डेस्क से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे जानकारियां दी। बैठक मे ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन ने भी महिलाओं की शिक्षा तथा समाज से मिलने वाले सम्मान को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बैठक मे आशा किरण त्रिपाठी, आस्था पाण्डेय, सत्यपाल चौबे, अर्चना त्रिपाठी, ऊषा सरोज, सत्यभामा, संदीप तिवारी ने भी महिला सुरक्षा की मजबूती पर विचार रखे।

---

दिनेश बने अध्यक्ष

संसू, प्रतापगढ़ : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष उमा प्रकाश अग्रहरि की अध्यक्षता में कोहड़ौर बाजार में हुई। इसमें कोहड़ौर बाजार में व्यापार मंडल का गठन किया गया। बैठक में श्याम लाल उमरवैश्य, संगम लाल, प्रेमलाल, हरिश्चंद्र, लखनलाल व प्रेमलाल को संरक्षक मनोनीत किया गया। दिनेश प्रताप सिंह को अध्यक्ष, नितिन जायसवाल को उपाध्यक्ष, पवन को महामंत्री व सतीश को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रमाकांत जायसवाल, रामकुमार, श्रवण, पंकज आदि को भी संगठन की जिम्मेदारी दी गई।

---

प्रमोद को अध्यक्ष की कमान

संसू, प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी की अध्यक्षता में बिहार बाजार में हुई। बैठक में प्रमोद केसरवानी को अध्यक्ष, छोटे लाल को संरक्षक, राजेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष, सुनील केसरवानी व सुनील सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह से राजेश केसरवानी, आशीष केसरवानी, संजय गुप्ता, शशिमणि आदि को भी संगठन की ओर से जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्ष व जिला मंत्री संजय सोनी ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन के विस्तार से मजबूती मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.