पुआल न जलाने का लें संकल्प : एसडीमए
धान काटने के बाद खेतों में पुआल पराली न जलाएं। इसके लिए प्रशासन जागरुकता अभियान चला कर किसानों को जागरूक कर रहा है। पराली जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह बातें मंगलवार को रानीगंज तहसील से एसडीएम राहुल कुमार यादव ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। यह वैन तहसील क्षेत्र के गांव में जाकर किसानों को पुआल पराली न जलाने के लिए जागरूक करेगी ताकि पर्यावरण संतुलित रहे।
संसू, रानीगंज : धान काटने के बाद खेतों में पुआल पराली न जलाएं। इसके लिए प्रशासन जागरुकता अभियान चला कर किसानों को जागरूक कर रहा है। पराली जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह बातें मंगलवार को रानीगंज तहसील से एसडीएम राहुल कुमार यादव ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। यह वैन तहसील क्षेत्र के गांव में जाकर किसानों को पुआल, पराली न जलाने के लिए जागरूक करेगी, ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। एसडीएम ने कहा कि किसान खेतों में ही जोताई कर खाद बनाएं, प्रदूषण नियंत्रण रखें। इस दौरान तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह, ईओ रानीगंज राजभान शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। पट्टी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को एसडीएम डीपी सिंह ने कोतवाली पट्टी थाना आसपुर देवसरा, कंधई, कोहड़ौर के साथ सभी राजस्व निरीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए पत्र निर्गत किया है कि किसानों को पराली जलाने से रोका जाए। उन्होंने चेताया है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा इसके बाद भी पराली जलाई जाती है तो उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन होगा। ऐसे में पराली जलाने वाले उत्तरदाई व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई निर्धारित की जाए।