प्रतापगढ़ की रश्मि सिंह ने यूपी टीईटी में 148.19 अंक पाकर रचा इतिहास, पूरे प्रदेश में नाम किया रोशन
प्रतापगढ़ की रश्मि सिंह ने यूपी टीईटी प्राथमिक स्तर में 148.19 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

HighLights
रश्मि सिंह ने यूपी टीईटी में 148.19 अंक प्राप्त किए।
प्रतापगढ़ की छात्रा ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया।
चैलेंजर प्वाईंट कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन से मिली सफलता।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जोगापुर स्थित कोचिंग संस्थान चैलेंजर प्वाईंट की छात्रा रश्मि सिंह ने उत्तर प्रदेश पात्रता परीक्षा के प्राथमिक स्तर में सफलता हासिल कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
प्राथमिक विद्यालय रूपापुर, प्रतापगढ़ में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत रश्मि सिंह ने नार्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद 150 में से 148.19 अंक प्राप्त किए हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वोच्च अंकों में से एक है।
इस सफलता पर संस्थान के डायरेक्टर सलाउद्दीन ने कहा कि रश्मि की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता और संस्थान की सटीक शिक्षण रणनीति का परिणाम है। रश्मि सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय सलाउद्दीन के कुशल मार्गदर्शन उत्कृष्ट माहौल को दिया है।
किसान के बेटे-बेटी को मिली सफलता, बीईओ ने किया सम्मानित
गौरा: अपनी मेहनत और लगन से बेहतर तैयारी के साथ किसान का बेटा असिस्टेंट प्रोफेसर तथा बेटी टेक्निकल असिस्टेंट बनकर घर लौटी। प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यालय में दोनों को सम्मानित किया गया।

गौरा ब्लाक के रहेटुआ परशरामपुर गांव निवासी लालता प्रसाद पटेल घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। उनका बेटा विकास पटेल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई पूर्ण की।
विकास ने कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा से असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में सफलता अर्जित की। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर उन्हें कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा में ज्वाइनिंग भी 10 अगस्त को मिल गई।
बहन अंकारा पटेल ने प्रयागराज में रहकर यूपी ट्रिपल एससी की तैयारी शुरू कर दी, जिसके तहत कृषि विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर उसे सफलता मिली।
बुधवार शाम को भाई-बहन प्रयागराज से घर पहुंचे तो घर गांव वाले खुशी से झूम उठे। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय रहेटुआ परशरामपुर में विद्यालय के पूर्व छात्र डा. विकास पटेल व अंकारा पटेल को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा के संयोजन में बीईओ अमित कुमार दुबे ने सम्मानित किया।
