Move to Jagran APP

पेड़ से लटकता मिला राजगीर का शव

नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा (भुपियामऊ) गांव में राजगीर का शव घर से दो सौ मीटर दूर रविवार को सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस घरेलू कलह से राजगीर के खुदकुशी करने की बात कह रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 10:21 PM (IST)
पेड़ से लटकता मिला राजगीर का शव
पेड़ से लटकता मिला राजगीर का शव

संसू, राजगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के डिहवा (भुपियामऊ) गांव में राजगीर का शव घर से दो सौ मीटर दूर रविवार को सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस घरेलू कलह से राजगीर के खुदकुशी करने की बात कह रही है।

loksabha election banner

डिहवा गांव का रहने वाला बाबूलाल गौड़ (45) पुत्र नारायण गौड़ राजगीर था। वह घरेलू कलह से परेशान रहता था। इस बीच रविवार को सुबह बाबूलाल का शव घर से दो सौ मीटर दूर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना उसके परिवार वालों को दी। घर वाले फौरन भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंचे भुपियामऊ चौकी इंचार्ज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाबूलाल के दो बेटे सुनील व अनिल, बेटी संध्या और पत्नी रो-रोकर बेहाल हैं। सुनील के अलावा किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह ने बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर बाबूलाल ने खुदकुशी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.