Move to Jagran APP

स्वतंत्रता आंदोलन में रहा राजेश्वर का योगदान

प्रतापगढ़ साहित्य महारथी विधि वेत्ता एवं कई शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक रहे स्व. डॉक्ट

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 11:16 PM (IST)
स्वतंत्रता आंदोलन में रहा राजेश्वर का योगदान
स्वतंत्रता आंदोलन में रहा राजेश्वर का योगदान

प्रतापगढ़ : साहित्य महारथी, विधि वेत्ता एवं कई शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक रहे स्व. डॉक्टर राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की जन्म तिथि संस्थापक दिवस के रूप में सदर बाजार में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचेतना साहित्यिक संस्था के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार दयाशंकर शुक्ल हेम ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जी व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे। स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए उनके योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता। उद्घाटन करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉक्टर लाल जी त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी एक संघर्षशील व्यक्ति थे। स्वतंत्रता आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया था। विशिष्ट अतिथि पूर्व बीडीओ शिव मूर्ति त्रिपाठी एवं पूर्व प्रधानाचार्य अवध बिहारी शुक्ला रहे। अध्यक्षता करते हुए संगम लाल तिवारी भंवर ने कहा वह विराट व्यक्तित्व के धनी थे। संयोजक हिदी साहित्य सम्मेलन के महामंत्री अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, पंडित राधे कृष्ण त्रिपाठी, विजय प्रताप त्रिपाठी,विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. अनूप कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. आरके विद्यार्थी , डॉ.अर्चना शुक्ला, लवलेश यदुवंशी,मीरा तिवारी, अखिल नारायण सिंह आदि का संयोजक अनिल प्रताप त्रिपाठी ने सम्मान किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह विकट,अंजनी अमोघ,संजय शुक्ला, अरुण प्रताप त्रिपाठी, जितेंद्र मणि तिवारी राजा आदि रहे। अजगरा: जेईई (एडवांस) 2021 प्रवेश परीक्षा में अजगरा क्षेत्र के पूरे नेवाजी निवासी अभिनय कुमार पांडेय पुत्र उमेश चंद्र पांडेय की सफलता पर लोगों ने खुशी जताई है। अभिनय की आल इंडिया रैंक 12465 है। मेधावी की सफलता पर परिवार व क्षेत्र में खुशी छा गई। अभिनय ने बताया कि मुझे निर्झर बाबा की प्रेरणा से ही कामयाबी मिली है। हमेशा पढाई के लिए प्रेरित करते रहते हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर छात्र की सफलता पर खुशी जताई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.