Move to Jagran APP

चार केंद्रों पर हुई 122 कुंतल धान की खरीद

जिले भर में 15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू है। तीन दिनों तक तो किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। वहीं उसके बाद केवल सांगीपुर विपणन केंद्र पर बोहनी हुई थी। हालांकि अब धीरे-धीरे करके धान की खरीद शुरू हो गई है। बुधवार को कुल 122 कुंतल धान की खरीद हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 11:35 PM (IST)
चार केंद्रों पर हुई 122 कुंतल धान की खरीद
चार केंद्रों पर हुई 122 कुंतल धान की खरीद

संसू, प्रतापगढ़ : जिले भर में 15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू है। तीन दिनों तक तो किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। वहीं उसके बाद केवल सांगीपुर विपणन केंद्र पर बोहनी हुई थी। हालांकि अब धीरे-धीरे करके धान की खरीद शुरू हो गई है। बुधवार को कुल 122 कुंतल धान की खरीद हुई। इसमें विपणन केंद्र सांगीपुर, मानधाता व पीसीएफ केंद्र के दो केंद्र पर यह खरीद हुई है। अब केंद्रों पर किसान दिखने लगे हैं। अभी भी अधिकांश धान की फसल खेत में ही पड़ी है। उसे केंद्र तक पहुंचने में समय लगेगा। केंद्रों पर खरीद शुरू होने से केंद्र प्रभारियों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी लाल प्रताप सिंह व संजय सिंह ने केंद्रों पर जाकर खरीद का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को सचेत किया कि वह खरीद में तेजी लाएं। डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी ने बताया कि चार केंद्रों पर खरीद हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.