Move to Jagran APP

जनता के सम्मान की सुरक्षा व सेवा करना ही सच्ची राजनीति : राजा भैया

जनता की सेवा करने में विश्वास रखता हूं। हमेशा जन सेवक के रूप में क्षेत्र में जब सुलभ रहता हूं। सभी के सुख दुख में शामिल होना मेरा प्रथम दायित्व है। हमेशा राजनीति से ज्यादा सेवा नीति पर विश्वास करता हूं। जनता के सम्मान की सुरक्षा व जनसेवा करना ही सच्ची राजनीति है। यह बातें बिहार के पंचमहुआ गांव में प्रमुख बिहार अनुभव यादव के संयोजन में आयोजित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित करते हुए पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 10:51 PM (IST)
जनता के सम्मान की सुरक्षा व सेवा करना ही सच्ची राजनीति : राजा भैया
जनता के सम्मान की सुरक्षा व सेवा करना ही सच्ची राजनीति : राजा भैया

संवाद सूत्र, बाघराय : जनता की सेवा करने में विश्वास रखता हूं। हमेशा जन सेवक के रूप में क्षेत्र में जब सुलभ रहता हूं। सभी के सुख दुख में शामिल होना मेरा प्रथम दायित्व है। हमेशा राजनीति से ज्यादा सेवा नीति पर विश्वास करता हूं। जनता के सम्मान की सुरक्षा व जनसेवा करना ही सच्ची राजनीति है। यह बातें बिहार के पंचमहुआ गांव में प्रमुख बिहार अनुभव यादव के संयोजन में आयोजित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को सम्मानित करते हुए पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के हाथों में गांव की सरकार होती है। पांच वषरें तक लगातार अपने क्षेत्रों के लिए विकास कार्य करते हैं, जनता के सुख दुख में मौजूद रहते हैं। वह बधाई के पात्र हैं। हमेशा जनसेवक को जन सुलभ रहना चाहिए। अंत में पूर्व मंत्री ने अनुभव यादव को सफल कार्यक्त्रम के लिए साधुवाद दिया। एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने सभी प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहाकि सच्चे रूप में प्रतिनिधियो ने पांच वर्ष तक जनता की सेवा की है। इनका सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को मजबूत बनाने में आप लोगों ने अहम भूमिका निभाई हैं। प्रमुख अनुभव ने राजा भैया को चांदी का मुकुट पहना कर अभिनंदन किया। एमएलसी का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, विधायक बाबागंज विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, जिपं अध्यक्ष उमाशंकर यादव, केएन ओझा, विनोद यादव का भी सम्मान किया। अध्यक्षता प्रधान पचमहुआ वीरेंद्र प्रताप यादव व संचालन बीडीसी ज्ञानेंद्र सिह ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख पंकज सिंह, डब्बू सिंह, बबलू शुक्ल, बबलू सिंह, राजेश यादव, प्रधान गुड्डू सिंह डंड़वा, पिटू सिंह, सचिव अमित पांडेय, अंशु, क्षीरसागर तिवारी, लालमणि मिश्र, दाता दीन सरोज, विजयराज यादव, ओम प्रकाश मिश्र, संजय सिंह फौजी, गयापाल सिंह कछवाह, नीलमणि सिंह, बृजेश सिंह, आदि मौजूद रहे। किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें कार्यकर्ता : श्याद अली

loksabha election banner

संसू, प्रतापगढ़ : जिला कार्यालय पर शनिवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की बैठक में पूर्व विधायक श्याद अली ने बताया कि सात दिसंबर से पूरे जिले में विधानसभावार ''आय बढ़ाओ,खेती-किसानी बचाओ'' कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत किसान यात्रा एवं संगोष्ठियों के माध्यम से किसानो को जागरूक किया जाएगा। उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता किसान आंदोलन में बढ़कर हिस्सा लें।

बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी व संचालन महासचिव अनीस खान ने किया। इस अवसर पर भैयाराम पटेल,संजीव गुप्ता सोना, पप्पू यादव, जगदीश मौर्या, संजय सिंह, विजय यादव प्यारे लाल खैरा, सद्दाम हुसैन, शांति सिंह, महिमा गुप्ता, शमीम खान, अमीरुल हक,रमेश पाठक,हरीश शुक्ला,अब्दुल हई,अहमद अली, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.