Move to Jagran APP

प्रमुख सचिव का आदेश बेअसर, नहीं हो रहा सत्यापन

जिले में 50 कुंतल से अधिक धान क्रय केंद्रों पर विक्रय करने वाले किसानों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर यह जांच होनी है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बीना कुमारी के आदेश के बाद भी सत्यापन का कार्य सुस्त पड़ा है। जिले में बड़े किसान की संख्या अधिक है। जिनके पास 50 बीघे या फिर उससे अधिक की खेती है। शासन का निर्देश है कि क्रय केंद्रों पर 50 कुंतल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की जांच होगी। सक्षम अधिकारी किसान के यहां जाकर देखेंगे कि उनके पास इतनी खेती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 10:35 PM (IST)
प्रमुख सचिव का आदेश बेअसर, नहीं हो रहा सत्यापन
प्रमुख सचिव का आदेश बेअसर, नहीं हो रहा सत्यापन

संसू, प्रतापगढ़ : जिले में 50 कुंतल से अधिक धान क्रय केंद्रों पर विक्रय करने वाले किसानों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर यह जांच होनी है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बीना कुमारी के आदेश के बाद भी सत्यापन का कार्य सुस्त पड़ा है। जिले में बड़े किसान की संख्या अधिक है। जिनके पास 50 बीघे या फिर उससे अधिक की खेती है। शासन का निर्देश है कि क्रय केंद्रों पर 50 कुंतल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की जांच होगी। सक्षम अधिकारी किसान के यहां जाकर देखेंगे कि उनके पास इतनी खेती है। इतने धान की पैदावार हुई थी। खसरा व खतौनी का मिलान होगा। हालांकि अभी तक जिले में 90 से अधिक ऐसे किसानों ने अपना धान बेचा है, जिन्होंने 50 कुंतल या उससे अधिक धान केंद्रों पर विक्रय किया है। डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी ने बताया कि सत्यापन का काम चल रहा ह।

loksabha election banner

---

केंद्र से गायब मिली निरीक्षक, तलब

संसू, प्रतापगढ़ : क्रय केंद्रों से निरीक्षक गायब चल रहे हैं। डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी के निरीक्षण में बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक की विपणन निरीक्षक ममता वर्मा गायब मिली। जब अफसर ने फोन पर बात किया तो वह कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी। उन्होंने निरीक्षक को नोटिस जारी करके तलब किया है। इसके अलावा पीसीएफ केंद्र खूंझीकला में बोरा नहीं था। वहीं परसनी में धान की खरीद हुई है। भीगा धान, तनाव में किसान

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : अचानक रिमझिम बारिश से क्रय केंद्रों पर रखा धान भीग गया। केंद्रों पर डंप धान के उठान न होने से यह दिक्कत हुई है। हालांकि इसे लेकर केंद्र प्रभारी व अफसर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। वहीं काफी किसानों का धान खेत में ही पड़ा है। बारिश के चलते सदर, रानीगंज, पट्टी, लालगंज व कुंडा तहसीलों के केंद्रों पर डंप पडे़ धान भीगने से नम हो गए। वहीं बाबागंज के भरतगढ़ गांव के रामानंद मिश्रा, छोटे लाल सरोज, पुत्ती लाल सरोज, मटरू सरोज, राम प्यारे यादव, राम लखन यादव, राम चंद्र शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, राजकुमार पांडेय का आरोप है कि अगर केंद्र प्रभारी धान खरीद लिए होते तो शायद धान नम न होता। अब इसे धूप में सुखाना पड़ेगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही किसानों का धान खरीदा जाएगा। क्रय केंद्रों पर बारिश से बचाने को धान पर डाला तिरपाल

संवादसूत्र, गौरा : मौसम के बदले मिजाज के चलते धान क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की सुरक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी भी सतर्क नजर आए। दोपहर में बूंदाबांदी शुरू होने पर धान क्रय केंद्र रामापुर गौरा पर धान की बोरियों भीगने से बचाने व सुरक्षा के लिए फौरन इस पर तिरपाल डलवा दिया गया। केंद्र प्रभारी आनंद स्वरुप का कहना है कि बोरियों पर तिरपाल डलवा दिया गया है। फिलहाल भीगने से बचाने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। बारिश अधिक हुई तो बोरियों की सुरक्षा को लेकर समस्या बनना तय है। शिवगढ़ विपणन केंद्र रानीगंज में बूंदाबांदी को देख एमआइ जीतेंद्र सिंह ने केंद्र पर खरीद कर रखे गए धान को पालीथीन से ढकवाया। एमआइ ने बताया कि धान को सुरक्षित रखने के लिए पालीथीन मंगवाकर उसके ऊपर डाल दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.