विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जमीन से छू रहा था पैर; आत्महत्या या हत्या हुई?

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 08 Sep 2026 07:28 PM (IST)

प्रतापगढ़ के लालगंज में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जो तीन दिन पहले घर से नाराज होकर ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में पेड़ पर फंदे से मृत मिले अभिषेक की फाइल फोटो।

प्रतापगढ़ में पेड़ पर फंदे से मृत मिले अभिषेक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. तीन दिन पहले किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था

  2. लालगंज कोतवाली के पाखैरा पूरे छेमी गांव का मामला

संसू, जागरण, रामपुर बावली (प्रतापगढ़)। अपने घर से नाराज होकर तीन दिन पहले निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को घर के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मौत की जानकारी होने पर स्वजन बदहवास हो गए। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर पुलिस जांच कर रही है। स्वजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

लालगंज कोतवाली के पाखैरा पूरे छेमी निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार गौतम उर्फ कुंदन पुत्र परमेश्वर गौतम रविवार का घर के लोगों से मोबाइल को लेकर कुछ विवाद हो गया था। उसमें मोबाइल टूट गया था। इसके बाद वह घर से बिना बताए निकल गया था। उसके घर न लौटने से परेशान परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे।

गांव के पास स्थित झाड़ियों के बीच एक पेड़ से मंगलवार को कुछ लोगों ने कुंदन का शव फंदे से लटका देखा तो सूचना उसके घरवालों व ग्रामीणों को दी। जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। शव देख परिवार के सदस्य बिलखने लगे। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल पर लोटा भी पड़ा मिला। मृतक अभिषेक का पैर जमीन से छूता देखा गया। इसे लेकर लोगों में उसकी मौत का कारण आत्महत्या के साथ ही हत्या की चर्चा रही। अभिषेक चार भाइयों में सबसे छोटा था। कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अब तक तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।