अब क्लीन शेव और चमचमाती वर्दी में दिखेंगे PRD जवान, मानदेय बढ़ने के बाद कड़े हुए नियम
प्रतापगढ़ में पीआरडी जवानों को अब साफ-सुथरी वर्दी, पॉलिश किए जूते और टोपी पहनकर ड्यूटी पर आना होगा।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
पीआरडी जवानों को साफ-सुथरी वर्दी और पॉलिश जूते पहनना अनिवार्य।
मानदेय ₹500 से बढ़कर ₹600 प्रतिदिन हुआ, अब ₹18,000 मासिक।
लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई, मासिक परेड भी होगी।
जागरण संवादादाता, प्रतापगढ़। अब पीआरडी जवानों को वर्दी पहनकर ही पुलिस थाने या पुलिस चौकी के साथ ही ऑफिस में ड्यूटी पर आना होगा। वर्दी भी साफ-सुथरी धुली हुई नजर आनी चाहिए। पैरों में चप्पल की बजाय वर्दी के जूते पहने होने चाहिए। इसके अलावा सिर पर टोपी पहनना भी हमेशा जरूरी होगी। इसका अच्छा संदेश जाएगा।
जिला युवा कल्याण विभाग में 846 पीआरडी के जवान हैं। इन जवानों की ड्यूटी विकास भवन, कोतवाली, थानों, ट्रांजिस्ट कालोनी, तहसीलों और शहर के प्रमुख चौराहों पर लगती है। अभी तक प्रत्येक जवानों को रोजाना 500 रुपये के हिसाब से मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया है।
यानी अब एक माह तक ड्यूटी करने पर 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। अभी तक 15 हजार रुपये ही मिलता था। अक्सर देखा जाता था कि जवान बिना पालिश के ही बूट और गंदी वर्दी पहनकर ड्यूटी पर आते थे। टोपी भी धूल से पटी रहती थी। उसमें भी वह कई जगहों पर फटी रहती थी। मानदेय कम होने से विभाग भी उन पर दबाव नहीं बना पाता था।
अब मानदेय बढ़ने से जवानों को साफ-सुथरी वर्दी पहननी होगी। साथ ही टोपी भी स्वच्छ होनी चाहिए। साथ ही बूथ पालिश से चमचमाती होनी चाहिए। इस बात का भी ध्यान देना होगा कि क्लीन सेव होना चाहिए।
जांच के दौरान लापरवाही मिलने परी संबंधित पर कठोर कार्रवाई भी होगी। प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सुमित सिंह पाल ने बताया कि जीआरडी के जवानों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जद में होंगे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी परेड
जीआरडी के जवानों की हर माह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड होगी। उनको साफ-सुथरी वर्दी पहले के साथ ही पालिश से चमचमाते जूते भी पहनने के लिए निर्देशित किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इसके जरिये अच्छा संदेश जाएगा।
