विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ड्रग तस्कर की 2.50 करोड़ की संपत्ति की फ्रीज

Published: Fri, 12 Jun 2026 09:14 PM (IST)

प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एक ड्रग तस्कर की 2.50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. प्रतापगढ़ पुलिस ने ड्रग तस्कर की 2.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की।

  2. ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कार्रवाई।

  3. आरोपी ने अफीम, एमडीएमए तस्करी से आलीशान घर, जमीन खरीदी थी।

जागरण संवाददाता प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर की करीब 2.50 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अफीम डोडा चूरा, एमडीएमए और ब्राउन शुगर की तस्करी से अर्जित धन से आलीशान मकान और कृषि भूमि खरीदी थी।

पुलिस के अनुसार निम्बाहेड़ा में वर्ष 2024 में 3 किलो 420 ग्राम एमडीएमए की बरामदगी के बाद हुई जांच में असावता निवासी शोएब मंसूरी का नाम सामने आया था। उसे अप्रैल 2026 में गिरफ्तार किया गया। वित्तीय जांच में तस्करी से अर्जित संपत्तियों का खुलासा होने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत कार्रवाई की गई।

फ्रीज की गई संपत्तियां

असावता में माता शेरबानों के नाम बना आलीशान मकान

अनुमानित कीमत : 1.50 करोड़ रुपए


रामगढ़ में माता एवं पत्नी के नाम खरीदी गई कृषि भूमि
अनुमानित कीमत : 1 करोड़ रुपए

कुल फ्रीज संपत्ति मूल्य : करीब 2.50 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें- महिला सिपाही से पुलिसकर्मी का अफेयर, पीड़ित पत्नी ने प्रतापगढ़ में चार लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा