Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुहर्रम से पहले एक्शन में पुलिस, प्रतापगढ़ में 700 लोगों को किया गया पाबंद; नई परंपरा पर होगी सख्ती

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM (IST)

    प्रतापगढ़ पुलिस ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। शेखपुर आशिक के 100 लोगों समेत 700 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। कुंडा कोतवाली द्वारा नोटिस जारी की गई है। एएसपी पश्चिमी संजय राय ने ताजियादारों के साथ बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की और समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।

    Hero Image
    पुलिस ने शेखपुर के 100 लोगों समेत 700 को किया पाबंद

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सर्किल पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत पुलिस ने शांति में खलल डालने की आशंका में शेखपुर आशिक के 100 लोगों समेत 700 को पाबंद किया है। उनको कुंडा कोतवाली द्वारा नोटिस जारी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भदरी के उदय प्रताप सिंह के दर्जनभर समर्थक भी पाबंद लोगों में शामिल हैं।  इनमें सबसे अधिक संख्या शेखपुर आशिक गांव के लोगों की है। दूसरे स्थान पर बरई गांव है जहां की संख्या करीब 60 लोगों की है। तीसरे स्थान पर रहवई गांव है जहां की संख्या करीब 30 है। इसके अलावा नवाबगंज पुलिस द्वारा 50, मानिकपुर पुलिस द्वारा 40, जबकि हथिगवां पुलिस द्वारा 70 लोगों को नोटिस देकर पाबंद किया गया है।

    पाबंद किए गए लोगों पर पुलिस की पैनी नजर होगी, जो मुहर्रम में किसी प्रकार की अशांति फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। शेखपुर आशिक में मुहर्रम के दिन भंडारा होने की आशंका में पुलिस अभी से ही सतर्क है। हालांकि, अब तक भंडारे के आयोजन की कोई घोषणा नहीं हुई है। इधर पाबंद किए गए लोगों में खलबली मची हुई है।

    रविवार को कुंडा सर्किक के ताजिया वाले गांवों में जाकर पुलिस ने ताजियादारों के साथ बैठक कर शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने को कहा। कुंडा कोतवाली 39 गांवों से कुल 67 ताजियां उठाई जाएंगी। 17 गांवों के करबला पर दफन की जाएंगी। इसी प्रकार मानिकपुर के नौ गांवों से कुल 47 ताजियां उठाई जाएंगी। हथिगवां के 28 गांवों से 28 ताजियां उठाई जाएंगी। नवाबगंज थाना क्षेत्र 18 गांवों से 46 ताजियां उठाई जाएंगी।

    ताजियादारों की सुनी समस्या

    एएसपी पश्चिमी संजय राय ने रविवार को लालगंज कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में आपसी सौहार्द पर जोर दिया। उन्होंने ताजियादारों की समस्याओं की भी सुनवाई करते हुए समाधान कराने के मातहतों को कड़े निर्देश दिए।

    सीओ आशुतोष मिश्र व प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने एएसपी को पर्व के बाबत सतर्कता से जुड़ी तैयारियों को बताया। बैठक में लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, सभासद शेरू खां, सभासद मोहम्मद इसरार, अधिवक्ता शेष तिवारी, जर्रार अहमद, बेलाल रहमानी आदि ने सुझाव रखे।

    comedy show banner
    comedy show banner