विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सास-ससुर ने मेरे निजी जीवन को नारकीय बना दिया, जेल भेजवाने की धमकी दे रहे' लिखकर प्रतापगढ़ में युवक ने की आत्महत्या

By Rahul Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 03 Apr 2026 05:57 PM (IST)

प्रतापगढ़ के मानिकपुर में पवन कुमार सोनी नामक एक युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ में पवन कुमार सोनी पवन की मौत से गमगीन परिवार के लोग। जागरण

प्रतापगढ़ में पवन कुमार सोनी पवन की मौत से गमगीन परिवार के लोग। जागरण

HighLights

  1. निजी जीवन में दखल व धमकी से था आहत, पत्नी को निर्दोष बताया

  2. मानिकपुर थाना क्षेत्र की घटना, प्रयागराज के सहसों में युवक की ससुराल

संसू, जागरण, मानिकपुर (प्रतापगढ़)। पति-पत्नी की तकरार में मायके वालों की दखल से आहत एक युवक को आत्महत्या करने पर विवश कर दिया। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि सास-ससुर ने उसके निजी जीवन को नारकीय बना दिया है। जेल भेजवाने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए जान देनी पड़ रही है। इसके बाद युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मानिकपुर के मुंदीपुर गांव की घटना है।

पिछले वर्ष हुई थी शादी 

मुंदीपुर गांव का 22 वर्षीय पवन कुमार सोनी पुत्र राम कृपा ज्वेलरी का काम करता था। उसकी शादी अभी पिछले साल नवंबर में सहसों के पास रामापुर गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर तकरार होने लगी। पहले यह बात उन दोनों के बीच रही, फिर पत्नी ने अपनी मां को बताया। उसके पिता  को भी पता चला। आरोप के अनुसार इसके बाद यह दोनों बेटी का आंख मूंदकर समर्थन करने लगे। ससुराल वालों से न दबने की सीख देने लगे। इस प्रोत्साहन से पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया।

pawan file photo

सुसाइड नोट में दिखी मन की मलाल  

सुसाइड नोट में पवन ने लिखा है कि पत्नी अपनी मां के बहकावे में रहती थी। एक दिन मामूली विवाद में पत्नी ने उसे  मारा। इस पर उसने दो तमाचा जड़ दिया। उसने अपने पिता को यह बात बताई। एक अप्रैल को पत्नी के पिता कुछ लोगों को लेकर पहुंचे। दामाद व घरवालों को अनाप-शनाप बोला। इसके बाद वह बेटी को लेकर चले गए।

सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही पुलिस

पत्नी के मायके जाने के बाद पवन मानसिक रूप से और परेशान रहने लगा। उसने ससुर से फोन किया तो उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद पवन एकदम टूट गया। उसने गुरुवार रात अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने पत्नी को निर्दोष बताया है। एसएचओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि सुसाइड नोट मिला है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। घटना का केस दर्ज किया जाएगा।