विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर का साथियों संग पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी व सिपाहियों से मारपीट की; दारोगा का बिल्ला नोचा

By Gurudeep Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 05 Sep 2026 08:17 PM (IST)

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा में हिस्ट्रीशीटर आदित्य मिश्रा ने अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर हमला कर वर्दी फाड़ी ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने में गिरफ्तार पुलिस टीम पर हमले के आरोपित। जागरण

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने में गिरफ्तार पुलिस टीम पर हमले के आरोपित। जागरण

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपित गिरफ्तार, अन्य की हो रही तलाश 

  2. आसपुर देवसरा के सौराई गांव में धरपकड़ को गई थी पुलिस टीम

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। धरपकड़ करने गई पुलिस टीम से हिस्ट्रीशीटर ने अपने परिवार के सदस्यों व साथियों के साथ हमला कर दिया। दारोगा और सिपाहियों से मारपीट की। दारोगा का बिल्ला नोच लिया और दारोगा व एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

आसपुर देवसरा थाने के दारोगा योंगेंद्र सिंह को चार सितंबर की शाम सूचना मिली कि सौराई गांव में थाने का हिस्ट्रीशीटर आदित्य मिश्रा गांव में ही मौजूद है। वह लोगों को भयभीत कर रहा है। इस पर वह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपित की धरपकड़ का प्रयास किया तो वह अपने परिवार व कुछ अन्य के साथ पुलिस पर हमलावर हो गया। मारपीट की तथा दारोगा का बिल्ला नोच लिया।

सिपाही प्रतीक यादव, नरेन्द्र कुमार, रामप्रकाश यादव एवं दिव्या उपाध्याय से मारपीट की। इस पर पुलिस ने थाने से अतिरिक्त फोर्स बुुलाई, लेकिन तब तक आरोपित वहां से भाग गए। इस प्रकरण में दारोगा योगेंद्र की तहरीर पर आदर्श उर्फ विक्की मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा, आदित्य मिश्रा पुत्र दिलीप मिश्रा, सौरभ मिश्रा उर्फ अश्वनी पुत्र मनोज मिश्रा व चार-पांच अज्ञात पर पुलिस टीम पर हमला, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया।

आसपुर देवसरा एसओ राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में दारोगा योगेंद्र सिंह, सिपाही प्रतीक यादव, नरेंद्र कुमार, रामप्रकाश यादव एवं दिव्या उपाध्याय ने शनिवार को उक्त तीनों को धर दबोचा। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'NDPS केस में जब्त निजी जेवर मालखाने में रखना न्यायहित में नहीं’, इलाहाबाद HC ने वाराणसी की अदालत का आदेश रद किया

यह भी पढ़ें- बस्ती के DM ने किया इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का पालन, अवमानना याचिका निस्तारित कर दी