विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी से बचाव के लिए प्रतापगढ़ डिपो ने की तैयारी, अब बसों में सफर से पहले यात्रियों को दिया जाएगा ORS

Published: Sat, 23 May 2026 04:30 PM (IST)

प्रतापगढ़ डिपो में भीषण गर्मी के मद्देनजर रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों, चालकों और परिचालकों को यात्रा से पहले ओआरएस का घोल दिया जाएगा।

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। प्रचंड गर्मी में रोडवेज बसों पर यात्रा से पहले यात्रियों को ओआरएस का घोल मिलेगा। इसकी खुराक लेने के बाद चालक व परिचालक भी यात्रा के लिए निकलेंगे। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रतापगढ़ डिपो में यात्रियों की सहूलियत के लिए इसकी तैयारी है, ताकि यात्री सुगम एवं सुरक्षित कर सकें।

इन दिनों दोपहर में तपन इतनी अधिक हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इधर, मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 मई तक तापमान में लगातार वृद्धि होने तथा तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने यात्रियों को लू से बचाव को ध्यान में रखकर कई बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी की है। इसमें यात्रा से पहले यात्रियों को एवं चालक परिचालकों को ओआरएस का घोल पिलाने और उसे लेकर यात्रा करने के लिए निर्देशित किया है।

बसों की मरम्मत और स्टेशन पर वाटर कूलर की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी कहा है। प्रतापगढ़ डिपो में इसकी तैयारी की गई है। ओआरएस का स्टॉक मंगवाया गया है। यात्रा से पहले चालक एवं परिचालक के साथ यात्रियों को भी बस अड्डे पर इसका घोल बनाकर पिलाया जाएगा। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह पहल की गई है।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम के पास बनेगा हाईटेक बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं