रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
संसू, लालगंज : स्थानीय तहसील क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इ
संसू, लालगंज : स्थानीय तहसील क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। लालगंज कस्बे में निर्धारित विद्युत रोस्टर रात नौ बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक व दिन में 11 बजे से शाम सात बजे तक यानी 20 घंटे 30 मिनट का है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रात 11 : 30 से सुबह 07:15 तक व दिन में 10 : 15 से रात 10 : 30 तक यानी कुल 20 घंटे का रोस्टर निर्धारित है। इसके सापेक्ष लालगंज कस्बे में 18 व ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे से अधिक की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे विद्युत कार्य से जुड़े व्यापारियों, परीक्षार्थियों आदि को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के गोपाल यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, राम मनोहर, राजेश वर्मा, उमाशंकर, सतीश उपाध्याय आदि का कहना है कि शिकायत करने पर विद्युतकर्मी जल्द की सब कुछ ठीक हो जाने की बात कहकर चुप्पी साध लेते हैं। जेई लालगंज प्रमोद यादव का कहना है कि पूर्वाचल का कंट्रोल रुम पनकी के स्थान पर अब सारनाथ वाराणसी हो गया है। पूर्व में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। सुलतानपुर 220 केबीए में मेंटीनेंस कार्य चलने के कारण बीते दो दिनों से सप्लाई में आ रही समस्या अब ठीक हो गई है।