जीवन को बचाना है तो पौधारोपण है जरूरी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में शुक्रवार को मन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 72वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाया गया। सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद परिषद की जिला इकाई ने जिले के कई प्रमुख स्थानों पर संगोष्ठी व पौधारोपण किया। नगर के एमडीपीजी कालेज, आदर्श विद्यालय पल्टन बाजार, सच्चा बाबा आश्रम, दहिलामऊ में प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सार्थक बरगद, नीम, कदंब, पीपल व चितवन के पौधे रोपे गए। जिला संयोजक शिवम पांडेय, नगर मंत्री सुधांशु रंजन मिश्र ने कहा की विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। छात्र हितों के लिए आंदोलन इसकी पहचान है। इस मौके पर तहसील प्रमुख रवि प्रकाश सिंह चंदन, नगर सह मंत्री आशीष राय, प्रभु कीरत कौर, अक्षत श्रीवास्तव व साहिब सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।
पर्यावरण के प्रहरी हैं पौधे
पर्यावरण को संतुलित रखने व खिसकते जलस्तर की रोकथाम के लिए पौधारोपण जरूरी है। यही पौधे एक दिन वृक्ष बनते हैं और पर्यावरण को प्रहरी के रूप में संभालते हैं। यह बातें राम जानकी मंदिर के अध्यक्ष पंकज मिश्र ने कही। वह शुक्रवार को क्षेत्र के जगतपुर गौरीडीह कोठियाही व शिवसत सहित गांवों में आम, जामुन व नीम के पौधे लगाने के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर अजय मिश्र, सुशील पांडेय, मार्कंडेय तिवारी, आलोक मिश्र, सालिकराम तिवारी, सूरज त्रिपाठी, अनिल गुप्ता ने भी पौधारोपण कर जागरूकता पर बल दिया।