विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में पट्टी के बिलाल ने विदेश में लहराया परचम, उपलब्धि से खुशी की लहर

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:48 PM (IST)

पट्टी निवासी बिलाल अहमद ने क्रेजिकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित हिंदी दिवस निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिलाल अहमद ने क्रेजिकिस्तान में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया।

  2. भारतीय दूतावास, बिशकेक में हिंदी दिवस पर यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।

  3. बिलाल ने युवाओं से अपनी मातृभाषा हिंदी से प्रेम का आह्वान किया।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। क्रेजिकिस्तान की राजधानी बिशकेक में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से हिंदी दिवस पर भारत के भविष्य निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पट्टी निवासी बिलाल अहमद ने तृतीय स्थान हासिल किया। बिलाल वर्तमान में क्रेजिकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से पट्टी वासियों में खुशी की लहर है।

सोमवार को हिंदी दिवस के मौके पर बिशकेक स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय राजदूत देवेंद्र सिंह यादव ने बिलाल अहमद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिलाल अहमद ने भारतीय युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी मातृभाषा हिंदी से प्रेम करें और इसके सम्मान एवं संवर्धन के लिए आगे आएं।

बिलाल ने कहा कि विदेश में रहकर पढ़ाई करने के बावजूद भारतीय युवाओं को अपनी भाषा और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, भावनाओं और विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।

बिलाल की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल, पूर्व प्राचार्य डा. गिरीश चंद्र शुक्ल, डा. राम किशोर मिश्रा, प्रमोद खंडेलवाल, रामचंद्र जायसवाल आदि ने खुशी जताई।