बाबागंज उपकेंद्र के पैनल का फ्यूज जला
बाबागंज उपकेंद्र के पैनल में अचानक तेज धुआं देख कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। मामले की सूचना जेई व एसडीओ को देने के बाद सप्लाई बंद कर दी गई। कुछ ही देर बाद जब धुआं निकलना बंद हुआ तो इसके बाद आपूर्ति दूसरे ट्रांसफार्मर से शुरू कराई गई। प्रयागराज से आए कर्मियों ने काफी देर बाद पैनल के फ्यूज को बदलकर नया लगाया। इस दौरान बिजली की आपूर्ति महज कुछ ही देर तक ठप रही।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : बाबागंज उपकेंद्र के पैनल में अचानक तेज धुआं देख कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। मामले की सूचना जेई व एसडीओ को देने के बाद सप्लाई बंद कर दी गई। कुछ ही देर बाद जब धुआं निकलना बंद हुआ तो इसके बाद आपूर्ति दूसरे ट्रांसफार्मर से शुरू कराई गई। प्रयागराज से आए कर्मियों ने काफी देर बाद पैनल के फ्यूज को बदलकर नया लगाया। इस दौरान बिजली की आपूर्ति महज कुछ ही देर तक ठप रही।
शनिवार का दिन था। सुबह के आठ बजे थे। अष्टमी के चलते एसडीओ कार्यालय बंद था, लेकिन कुछ लाइनमैन बाबागंज उपकेंद्र के पास बैठकर धूप ले रहे थे। अचानक उपकेंद्र के पैनल का फ्यूज धू-धूकर जलने लगा। तेज धुआं देख कर्मचारी वहां से भागने लगे। एक ओर जहां कर्मी घटना की जानकारी जेई विपिन कुमार व एसडीओ अजीत सिंह यादव को दिए, वहीं दूसरी ओर कर्मी आनन-फानन में उपकेंद्र की सप्लाई बंद कर दी। करीब 10 मिनट बाद फ्यूज जलना बंद हुआ तो उसको दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर ठप आपूर्ति बहाल करा दी गई। दिन में 10 बजे प्रयागराज से आए कर्मियों ने पैनल को बदलकर दूसरा फ्यूज लगाया। तब जाकर पूराने ट्रासंफार्मर से आपूर्ति बहाल कराई गई। एसडीओ नगर ने बताया कि उपकेंद्र के पैनल का फ्यूज जल गया था। बाद में नया फ्यूज लगाया गया। बिजली की आपूर्ति दूसरे ट्रांसफार्मर से करा दी गई थी।