Move to Jagran APP

..अब रात में वाहनों के न मिलने पर महिलाओं को घर तक पहुंचाएंगी पुलिस

संसू कुंडा महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने अब रात में वाहनों

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:07 AM (IST)
..अब रात में वाहनों के न मिलने पर महिलाओं को घर तक पहुंचाएंगी पुलिस
..अब रात में वाहनों के न मिलने पर महिलाओं को घर तक पहुंचाएंगी पुलिस

संसू, कुंडा: महिलाओं के साथ बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने अब रात में वाहनों के इंतजार में खड़ी होने वाली महिलाओं की मदद के लिए डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया है। रात दस बजे से सुबह छह बजे तक इस सेवा का लाभ महिलाएं ले सकेगी।

loksabha election banner

हाल ही के दिनों में रात के समय महिलाओं के साथ कई घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं से महिला सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। सरकार ने रात के समय महिलाओं को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन न मिलने की समस्या का तोड़ निकाला है। सरकार ने रात में महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 की पीआरवी सेवा का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसके तहत रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक यदि किसी महिला को सड़क पर अकेले होने की स्थिति में सुरक्षा की जरूरत है और वह 112 डायल करके सुरक्षा मांगे तो पीआरबी वाहन उसे गंतव्य तक पहुंचाएगा। इसके लिए संचालित पीआरवी पर अब रात व दिन में महिला सिपाहियों को भी नियुक्त किया गया है, जो पीआरपी पर मिलने वाली सूचना पर मौके पर जाएंगी, जहां पर महिलाओं से संबंधित मामला होगा उसे महिला सिपाही ही देखेगी और उसे तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का प्रयास करेंगी। कुंडा कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही कोतवाली क्षेत्र से संचालित होने वाली तीन चार पहिया व दो बाइक पीआरबी है। इसमें से एक चार पहिया पीआरबी पर चौबीस घंटे दिन और रात दो शिफ्टों में दो-दो महिला सिपाहियों की डयूटी लगा दी गई है जो महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.