अब तेजी से बदलेगी प्रतापगढ़ जंक्शन की सूरत
प्रतापगढ़ जिले के मुख्य रेलवे जंक्शन की सूरत जल्दी ही बदली नजर आएगी। कोरोना का कहर कम
प्रतापगढ़ : जिले के मुख्य रेलवे जंक्शन की सूरत जल्दी ही बदली नजर आएगी। कोरोना का कहर कम होने पर अब यहां पर तेजी से कार्य होगा। पूरा जंक्शन संवर जाने पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे इस जंक्शन को ए श्रेणी का मानता है। उस मानक पर सुविधाएं न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। साथ ही बाहर से आने वाले यात्रियों की नजर में जिले की तस्वीर खराब बनती है। इसमें सुधार के लिए 2017 में केंद्र सरकार ने इस जंक्शन को योजना में ले लिया। सरकार ने झोली खोली और 12 अरब 50 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया।
- सब कुछ होगा सुंदर
योजना के तहत केवल जंक्शन ही नहीं, रूट पर भी काम होना है। कार्य को तीन साल में पूरा हो जाना था। बीच में ठेकेदार की असामयिक मौत हो गई। इस पर निर्माण एजेंसी ने दूसरे ठेकेदार को काम दिया। उनसे नई ऑटोमेटिक वाशिग लाइन, बेल्हा देवी धाम के पास सई नदी पर एक और पुल, प्लेटफार्म चार व पांच का निर्माण, फर्श, बेंच, एनाउंस सिस्टम, पार्क प प्लेटफार्म नंबर चार व पांच नए बन रहे हैं। एजेंसी ने काम शुरू किया। अभी सब आधा-अधूरा है।
- अब स्टेशन हुआ गुलजार
जंक्शन अब गुलजार हो गया है। ट्रेनें चलने लगी हैं। अब कुछ दिन के बाद यह सुविधायुक्त भी नजर आएगा। यहां की तस्वीर बदलने लगी है। सुंदरीकरण का कार्य अब जोर पकड़ता दिख रहा है। लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन : एडवांस लाइफ सपोर्ट सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों में रोष है। वह सरकार व एंबुलेंस संचालक एजेंसी से खफा है। मांगों को लेकर कर्मियों ने शुक्रवार को विरोध जताया। शासन को ज्ञापन भेजा।
जिले में एएलएस श्रेणी की चार गाड़ियां हैं। मांगों को पूरी न किए जाने पर कर्मियों ने गाड़ियों का संचालन नहीं किया। इससे मरीजों को दिक्कत हुई। जोगापुर में गाड़ियों को खड़ी करके धरना प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व करते हुए जीवनदायिनी संघ के जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर कर्मियों ने सेवा की। मरीजों को ढोया। अब भी वह रात-दिन काम कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार द्वारा घोषित कोविड बोनस का लाभ उनको नहीं दिया जा रहा है। महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है। यही नहीं एएलएस के कर्मियों को एजेंसी बदलने के कारण सेवा से निकाला जा रहा है। यह सब बर्दाश्त नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल के दौरान केवल अति गंभीर रोगियों को ही अटेंड किया जाएगा, बाकी को नहीं। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आह्वान पर धरना प्रदर्शन में शमशेर यादव, धीरज कुशवाहा, संजय मौर्या, मुस्ताक अहमद, राम दयाल गुप्ता, दिनेश यादव और समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।