नोडल अधिकारी ने धान क्रय केंद्र पर देखी व्यवस्था
क्षेत्र के शीतलागंज स्थित धान क्रय केंद्र बाबाबेलखर नाथ धाम का नोडल अधिकारी बीडीओ सदर डॉ. अकांक्षा सिंह ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर खरीद की व्यवस्था सहित किसानों से खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 18 हजार कुंतल धान की खरीद के सापेक्ष तीन हजार 787 कुंतल धान की खरीद की गई थी।
संसू, दीवानगंज : क्षेत्र के शीतलागंज स्थित धान क्रय केंद्र बाबाबेलखर नाथ धाम का नोडल अधिकारी बीडीओ सदर डॉ. अकांक्षा सिंह ने शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर खरीद की व्यवस्था सहित किसानों से खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल सहित सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 18 हजार कुंतल धान की खरीद के सापेक्ष तीन हजार 787 कुंतल धान की खरीद की गई थी। नोडल अधिकारी ने केंद्र प्रभारी एमआइ ममता वर्मा को किसानों से संपर्क कर धान क्रयनीति के अनुरूप लक्ष्य पूर्ति करने के लिए निर्देश दिया।
रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ ब्लाक में तीन व गौरा ब्लाक में दो धान क्रय केंद्र बने हैं, लेकिन गौरा ब्लाक में मार्केटिग केंद्र रामापुर गौरा में ही धान की खरीद हो रही है। दमदम में खरीद बंद है। उधर शिवगढ़ ब्लाक में मार्केटिग केंद्र रानीगंज शिवगढ़ के अलावा कूराडीह गांव, व कौलापुर नंदपटटी में धान की खरीद के केंद्र बने हैं। इन केंद्रों पर जब किसान अपने मोटे धान लेकर पहुंच रहे हैं तो केंद्र प्रभारी इन्हें नियमों का हवाला देकर लेने से इन्कार कर रहे हैं। अधिकारियों तक यह शिकायत किसान कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। किसान हैरान हैं कि अब वह मोटे धान कहां लेकर जाएं। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए बिचौलिए उनके धान ओने पौने दाम पर खरीद रहे हैं। इससे किसान आर्थिक समस्या झेलने पर मजबूर हैं और उनकी गाढ़ी कमाई डूब रही है। इस बाबत उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव का कहना है कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल की कराई जाएगी। तीन दिन के भीतर धान की कुटाई करें राइस मिलर्स
संवादसूत्र, प्रतापगढ़ : डिप्टीआरएमओ अजीत त्रिपाठी ने राइस मिलर्स से कहा है कि वह तीन दिनों के भीतर धान की कुटाई कराकर गाड़ियां क्रय केंद्रों पर भेजें। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को पट्टी क्षेत्र के दो राइस मिल एवं धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
खाद्य एवं विपणन विभाग के डिप्टी आरएमओ ने पट्टी तहसील क्षेत्र के देवसरा स्थित अंबे राइसमिल व जय बजरंग राइसमिल का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर धानों की कुटाई का ट्रायल किया जा रहा था। उन्होंने राइस मिलर्स को तीन दिन के भीतर ले जाए गए धान की कुटाई कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने धान क्रय केंद्र आसपुर देवसरा का निरीक्षण किया। यहां 4600 कुंतल धान की खरीद हुई है। इसी प्रकार पीसीएफ दाउतपुर क्रय केंद्र पर 4100 कुंतल धान की खरीद होना पाया गया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि 6444 धान की खरीद की समस्या आ रही है। इसमें 64 प्रतिशत की रिकवरी नहीं हो पाती।