क्रय केंद्रों पर बोरी की उपलब्धता नहीं
शासन के निर्देश पर गुरुवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के क्रय केंद्र समय से खुल गए। क्रय केंद्रों पर पहले दिन धान की खरीद नहीं हुई। कई केंद्रों पर बोरी का भी संकट रहा। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति दलापट्टी बसुआपुर सांगीपुर व छेमर सरैंया में धान की खरीद में विभागीय कर्मचारी मशक्कत करते दिखे। छेमरसरैया के नोडल अधिकारी संतोष यादव मौके पर पहुचकर जायजा भी लिया। दलापट्टी केंद्र प्रभारी बालेंद्र सिंह व भानू सिंह ने बताया कि बोरियों की व्यवस्था शीघ्र होगी।
संसू, लालगंज : शासन के निर्देश पर गुरुवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के क्रय केंद्र समय से खुल गए। क्रय केंद्रों पर पहले दिन धान की खरीद नहीं हुई। कई केंद्रों पर बोरी का भी संकट रहा। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति दलापट्टी, बसुआपुर, सांगीपुर व छेमर सरैंया में धान की खरीद में विभागीय कर्मचारी मशक्कत करते दिखे। छेमरसरैया के नोडल अधिकारी संतोष यादव मौके पर पहुचकर जायजा भी लिया। दलापट्टी केंद्र प्रभारी बालेंद्र सिंह व भानू सिंह ने बताया कि बोरियों की व्यवस्था शीघ्र होगी। एसडीएम राम नारायण ने भी धान क्रय केंद्रों पर प्रबंधों को लेकर मातहतों को सभी एहतियाती कदम उठाए जाने को कहा है। एसडीएम ने केंद्रों पर कोविड-19 के तहत किसानों के लिए मास्क, हाथ धुलने के साबुन व शारीरिक दूरी को लेकर भी केंद्र प्रभारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए।
---
शेरगढ़ में क्रय केंद्र खुलने से राहत
संसू, कुंडा : नगर के पुराने कुंडा हरनामगंज में खुलने वाला क्रय केंद्र इस बार शेरगढ़ में खोला गया है। इससे किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी। एएमओ संजय सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में विपणन के आठ क्रय केंद्र खोले गए हैं। जबकि पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम व पीसीएफ के कई केंद्र खुलने हैं। स्थान चिन्हित किया जा रहा है।
--
केंद्रों पर किसान के न पहुंचने से कर्मी मायूस
संसू, पट्टी : शासन द्वारा धान खरीद के लिए केंद्र खोल दिए गए हैं, लेकिन धान की फसल की कटाई पिछड़ने के कारण अभी तक किसान क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में विपणन केंद्र खोला गया है। निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह को धान खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन गुरुवार की शाम तक यहां कोई किसान धान बेचने को नहीं पहुंचा। ऐसे में यहां सन्नाटा पसरा रहा।
ढकवा प्रतिनिधि के अनुसार क्रय केंद्रों पर खरीद की जानकारी लेने के एडीओ सहकारिता सपना अग्रवाल ने केंद्र दाऊदपुर का जायजा लिया। उन्होंने कोविड- 9 से बचाव, उपलब्ध उपकरणों, साफ सफाई व बोरियों की जानकारी ली। सचिव शंभूनाथ यादव उन्हें सभी जानकारी दी।
मकूनपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीसीएफ केंद्र बरौली में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर पहले दिन धान की बिक्री के लिए कोई किसान नहीं पहुंचा। सचिव प्रदीप मौर्या दिन भर किसानों का इंतजार करते रहे ।