Move to Jagran APP

रंगदारी मांगने वाले नीलेश पर यहां भी दर्ज है मुकदमा

झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार नीलेश पांडेय के खिलाफ यहां जानलेवा हमले का मुकदमा कंधई थाने में दर्ज है। जिले के कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर गांव के निवासी नीलेश पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय को शुक्रवार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने 14 अगस्त 2020 को झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो को फोन करके 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी दी थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 10:29 PM (IST)
रंगदारी मांगने वाले नीलेश पर यहां भी दर्ज है मुकदमा
रंगदारी मांगने वाले नीलेश पर यहां भी दर्ज है मुकदमा

प्रतापगढ़ : झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार नीलेश पांडेय के खिलाफ यहां जानलेवा हमले का मुकदमा कंधई थाने में दर्ज है।

loksabha election banner

जिले के कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर गांव के निवासी नीलेश पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय को शुक्रवार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि उसने 14 अगस्त 2020 को झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो को फोन करके 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इस मामले में रांची जिले की गोंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। रांची पुलिस फोन करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर रही थी। वहां की पुलिस ने ट्रेस करके नीलेश पांडेय को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में मुकदमे के विवेचक दारोगा मनोज कुमार ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से रंगदारी मांगने के मामले में नीलेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलेश के खिलाफ वर्ष 2019 में जमशेदपुर के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।

नीलेश के खिलाफ यहां प्रतापगढ़ के कंधई थाने में वर्ष 2019 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि मार्च 2019 में अनुज पुत्र अजय निवासी मतुई नमकशायर को नीलेश ने गोली मारी थी। उस मामले में वह जेल गया था। बाद में जमानत पर छूुटा था। वह गांव में रह रहा था। करीब महीने भर पूर्व वह मुंबई चला गया था। कंधई के प्रभारी एसओ अंगद राय ने बताया कि वर्ष 2009 में जानलेवा हमले में निलेश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.