प्रेरणास्त्रोत रहेगा अटल जी का व्यक्तित्व : मोती ¨सह
श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मोती सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। कहा कि देशवासियों के लिए अटल जी का व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत रहेगा।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत ही नहीं बल्कि विश्व के महान राजनेताओं में से एक थे। उनका पूरा जीवन एक खुली किताब की तरह था। राष्ट्र को सम्मुनत करके, परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाकर और मानवीयता के उच्च मापदंडों को स्थापित किया। ऐसे में उनका जीवन ¨हदुस्तान के करोड़ों व्यक्तियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। यह विचार प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह मोती ¨सह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए।
अन्य वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका जीवन दर्शन भारतीयों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने अपना विचार व्यक्त करने के साथ ही पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी का वह पत्र भी पढ़ा, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा है कि उन्होंने एक सच्चे सपूत के रूप में भारत माता की सेवा की। अटल जी के ओजस्वी तर्क को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने उन्हें भारत का भावी प्रधानमंत्री घोषित कर दिया था। वे कभी पार्टी बंधन में नहीं बंधे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी राममूर्ति त्रिपाठी व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्र ने किया। श्रद्धांजलि सभा को सांसद कुंवर हरिवंश ¨सह, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, विधायक सदर संगमलाल गुप्ता, राजा अनिल प्रताप ¨सह, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमलता ¨सह, पूर्व विधायक हरि प्रताप ¨सह, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र, पूर्व एमएलसी ¨वध्यवासिनी कुमार, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नर¨सह प्रकाश मिश्र, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, केके ¨सह, गणेश नारायण मिश्र, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी ¨सह, संजय ¨सह, गिरीश पांडेय, अनिल ¨सह, राजेश ¨सह, लोकदल नेता आजाद अली पप्पू, सपा नेता आशुतोष पांडेय, अभय प्रताप ¨सह, रामकृष्ण मिश्र, डा. लालजी त्रिपाठी, डा. श्याम शंकर शुक्ल ने संबोधित किया। अंत में मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, हाल में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिया।