हथिगवां में आग से मां-बेटा झुलसे
संसू, कुंडा : आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 10:55 PM (IST)
संसू, कुंडा : आग की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के सरैया प्रवेशपुर गांव निवासी संगीता साहू (28) पत्नी कृष्ण कुमार साहू सोमवार सुबह घर पर खाना बना रही थी। बगल में उसका दो वर्षीय मासूम बेटा निहाल खेल रहा था। इसी बीच खेलते समय निहाल ने रसोईघर में रखे केरोसीन तेल के डिब्बे को गिरा दिया। केरोसीन रसोई घर में फैल गया। इससे आग की तेज लपटें निकलने लगी। आग की चपेट में आने से संगीता व निहाल गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने दोनों को आग की लपटों से अलग किया और इलाज के लिए सीएचसी ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें