गायब महिला का शव मिला बकुलाही नदी में
बाघराय थाना क्षेत्र के रोर शुकुलपुर गांव निवासी फूलचंद्र गौतम की पत्नी कृपाली देवी (55) बीमार रहतीं थीं। उनका इलाज प्रयागराज से चल रहा था। वह 13 नवंबर की रात किसी बात को लेकर स्वजनों से नाराज हो गईं। वह 14 नवंबर को सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए खेत की ओर निकली इसके बाद फिर घर नहीं लौटी। कृपाली देवी के गायब होने से परेशान स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को ग्रामीणों ने बिहार बाजार पुल से सौ मीटर दूर बकुलाही नदी के पास महिला का शव उतराया देखा तो सनसनी फैल गई।
संसू, बाघराय : घर से नाराज होकर निकली महिला का शव तीसरे दिन बिहार बाजार के समीप बकुलाही नदी के पास मिला। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है।
बाघराय थाना क्षेत्र के रोर शुकुलपुर गांव निवासी फूलचंद्र गौतम की पत्नी कृपाली देवी (55) बीमार रहतीं थीं। उनका इलाज प्रयागराज से चल रहा था। वह 13 नवंबर की रात किसी बात को लेकर स्वजनों से नाराज हो गईं। वह 14 नवंबर को सुबह पांच बजे घर से शौच के लिए खेत की ओर निकली, इसके बाद फिर घर नहीं लौटी। कृपाली देवी के गायब होने से परेशान स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को ग्रामीणों ने बिहार बाजार पुल से सौ मीटर दूर बकुलाही नदी के पास महिला का शव उतराया देखा तो सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर एसओ उमेश कुमार सिंह फोर्स के साथ सुबह सात बजे मौके पर पहुंचे। एसओ ने ग्रामीणों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर 12 बजे तक पहचान नहीं हो सकी थी। कुछ देर बाद जानकारी होने पर कृपाली देवी के स्वजन थाने पहुंचे और मृतका की पहचान कृपाली देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे संजय ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी मां कृपाला देवी ने बकुलाही नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बीमार थी, उनका इलाज चल रहा था।
कृपाली देवी की मौत से उनके पति फूलचंद्र, बेटा संजय, सुरेंद्र व धर्मेंद्र, बेटी संजू, प्रीति रो रोकर बेहाल थी।
उधर, महिला का शव नदी में मिलने की जानकारी होने पर सीओ सदर तनु उपाध्याय मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए उनके स्वजनों का बयान दर्ज किया। एसओ उमेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट हो सकेगा। सीओ सदर तनु उपाध्याय का कहना है कि महिला पति से नाराज होकर घर से निकली और नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।