प्रधान पति को गोली मारने के विरोध में बाजार बंद, आक्रोश
डेरवा प्रधान के पति को गोली मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गोली मारने के 36 घंट
डेरवा: प्रधान के पति को गोली मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गोली मारने के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में मंगलवार को सरियापुर बाजार बंद रखा। वहीं प्रधानपति की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि उसकी कोशिश जारी है और जल्द ही बदमाश उसके कब्जे में होंगे। जेठवारा थाना क्षेत्र के सरियापुर के प्रधान के पति राजकुमार यादव चार अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे घर से खाना खाकर सरियापुर बाजार स्थित राइस मिल के लिए निकले थे। मिल से कुछ पहले घात लगाए बैठे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राजकुमार का इलाज लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनका मंगलवर की सुबह आठ बजे ऑपरेशन किया गया। उनके भाई जिला पंचायत सदस्य महेंद्र उर्फ बबलू यादव ने बताया कि ऑपरेशन से पेट में फंसी गोली निकाल ली गई है। इसके बाद उन्हें आइसीयू में रखा गया है। वहीं मंगलवार को इस प्रकरण को लेकर सरियापुर बाजार बंद रहा। व्यापारी राम आसरे, लालाराम, कुलदीप कुमार मनोज कुमार, नन्हें लाल एवं उदय राज का कहना था कि जब प्रधान पति की जान सुरक्षित नहीं है। ऐसे भयावह माहौल में व्यापारी कैसे अपना व्यापार करेंगे। शाम तक बाजार बंद रहने से पुलिस प्रशासन दबाव में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने व्यापारियों को आश्वास्त किया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो हमलावरों की तलाश में लगे हैं। -----------
प्रधान के घर पर पीएसी तैनात सुरक्षा की ²ष्टि से प्रधान के घर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। इस बार महिला सीट होने के कारण राजकुमार ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया था। इस समय उनकी पत्नी नीलम यादव प्रधान हैं। लोगों में चर्चा है कि इनके बढ़ते राजनैतिक कद को लेकर कुछ लोग अदावत रखते हैं। उन्हीं पर प्रथम ²ष्टया शक जा रहा है, फिलहाल पुलिस हर बिदु पर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक हमलावर पुलिस के पकड़ से दूर है। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। ----
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद भागे बदमाशों का लोकेशन शमशेरगंज पेट्रोल पंप तक का पुलिस को मिला है। वहीं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। यही नहीं करीब तीन वर्ष पूर्व रामगंज बाजार ईंट भट्ठे से लौट रहे राजकुमार यादव के भाई महेंद्र उर्फ बबलू यादव के ऊपर भी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिग की थी, लेकिन उन्होंने बदमाशों से छीना झपटी की तो बदमाशों ने फायरिग की थी, उनके हाथ में गोली लगी थी। उस समय भी वह बदमाशों को नहीं पहचान सके थे। घायल प्रधानपति से घटनाक्रम की जानकारी के लिए जेठवारा थाने की एक टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।
----
प्रधान पति के होश में आने का इंतजार
एसओ जेठवारा रवींद्र त्रिपाठी का कहना है कि हर बिदु पर जांच की जा रही है, प्रधान पति होश में आने के बाद उनसे हमलावरों के बारे में जानकारी ली जाएगी, तब कुछ मामला साफ होगा। हालांकि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, हम कुछ इनपुट के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं।