फांसी से लटकता मिला विवाहिता का शव
संसू, डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के विकरा गांव निवासी आरती देवी (27) पत्नी जीत लाल सोमवार क
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 10:53 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 10:53 PM (IST)
संसू, डेरवा : जेठवारा थाना क्षेत्र के विकरा गांव निवासी आरती देवी (27) पत्नी जीत लाल सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे अंदर फांसी पर झूल गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चर्चाओं है कि पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। 15 अगस्त को करंट पकड़ लिया था, लेकिन उसमें वह बच गई थी। कुछ वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। पांच माह का एक लड़का भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें