Move to Jagran APP

पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

संसू, सदहा : आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौहानी गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव पेड़ की

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 11:22 PM (IST)
पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव
पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

संसू, सदहा : आसपुर देवसरा क्षेत्र के गौहानी गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

loksabha election banner

गौहानी गांव निवासी राहुल पाल मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। उसके पिता राजाराम पाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। राहुल की शादी पूजा पुत्री तीर्थराज निवासी करछुली, थाना बदलापुर जौनपुर से हुई थी। राहुल रक्षाबंधन पर घर आया है। पूजा पाल बुधवार दोपहर घर से निकली और फिर वापस नहीं आई। बाद में पता चला कि एक महिला का शव पास के एक जंगल में पेड़ से लटका है। सूचना पाते ही पूजा के परिजन जंगल में पहुंचे तो देखा कि शव पूजा का है। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। रात करीब 11 बजे परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार करने ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच इसकी भनक देवसरा पुलिस को लग गई। मौके पर पहुचे एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने शव को कब्जे में ले लिया। रात भर शव पुलिस की निगरानी में रहा। सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पूजा की शादी दो साल पहले हुई थी। उसे कोई संतान नहीं थी। एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पूजा के भाई नीरज ने दी गई तहरीर में आत्महत्या की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.