Move to Jagran APP

सामूहिक विवाह से लौट रहे शिक्षक को मारी गोली

प्रतापगढ़ राजा भइया यूथ बिग्रेड द्वारा कुंडा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम से घर जा रहे

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Mar 2019 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:38 PM (IST)
सामूहिक विवाह से लौट रहे शिक्षक को मारी गोली
सामूहिक विवाह से लौट रहे शिक्षक को मारी गोली

प्रतापगढ़ : राजा भइया यूथ बिग्रेड द्वारा कुंडा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम से घर जा रहे बाइक सवार शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी। घर पहुंचने पर उन्हें गोली लगने का एहसास हुआ। घटना की वजह को लेकर न तो परिजन कुछ बता पा रहे हैं, न ही पुलिस।

loksabha election banner

हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली बढ़ईयापार गांव निवासी राजेश तिवारी (46) पुत्र गंगा प्रसाद तिवारी कुंडा कस्बे में स्थित त्रिलोचन प्रसाद इंटर कालेज में शिक्षक हैं। वह रविवार को कस्बे में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में व्यवस्था में लगे थे। देर रात करीब दो बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर हथिगवां थाना क्षेत्र के सुआनारी गांव के पास बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी पीठ पर दाहिने कंधे के नीचे जा धंसी। घटनास्थल से उनका घर महज एक किलोमीटर दूर था।

वह बाइक चलाते हुए घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्हें गोली लगने का एहसास हुआ तो परिजनों ने देखा कि खून निकल रहा है। परिजन फौरन घायल राजेश को लेकर सीएचसी कुंडा आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां राजेश तिवारी का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। देर शाम उन्हें प्रयागराज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बारे में हथिगवां एसओ दीपक कुमार का कहना है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारने की बात कही जा रही है। एक्सरे में गोली दिख नहीं रही है। घाव भी गहरा नहीं है। देर शाम प्रयागराज से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.