विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, वंदे भारत ट्रेन संचालन 15 मिनट प्रभावित

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 07:24 PM (IST)

प्रतापगढ़ के नवाबगंज में ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वह करीब एक ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ के नवाबगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हादसा के बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीण। जागरण

प्रतापगढ़ के नवाबगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हादसा के बाद मौके पर पुलिस व ग्रामीण। जागरण

HighLights

  1. प्रतापगढ़ के नवाबगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हादसा

  2. प्रयागराज से आ रही थी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

संसू, जागरण, परियावां (प्रतापगढ़)। जनपद में नवाबगंज के नया का पुरवा (हिनाहूं) गांव निवासी अधेड़ की गुरुवार शाम परियावां रेलवे स्टेशन के पास ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान बसंत लाल करीब 50 वर्ष के रूप में हुई। वह करीब एक सप्ताह पूर्व घरवालों को बिना बताए घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस हादसे के कारण वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हुई। 

गुरुवार शाम करीब चार बजे स्वजन को सूचना मिली कि परियावां स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बसंत लाल के रूप में की। पहचान होते ही घर का माहौल गमगीन हो गया। बसंत लाल बैटरी रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया। हादसे के चलते रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने से प्रयागराज की ओर से आ रही वंदे भारत ट्रेन करीब 15 मिनट तक प्रभावित रही। रेलवे ट्रैक से शव हटाए जाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। एसओ संतोष सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।