मुख्य आरोपित फरार, सात छुटभैये गिरफ्तार
संसू, संडवा चंद्रिका : बीडीओ पर हमले के बाद जो तेवर अफसरों ने दिखाए थे। उससे लगा था कि च
संसू, संडवा चंद्रिका : बीडीओ पर हमले के बाद जो तेवर अफसरों ने दिखाए थे। उससे लगा था कि चौबीस घंटे के भीतर मुख्य आरोपित जेल में होंगे, लेकिन मुख्य आरोपित की तो पुलिस अभी तक लोकेशन भी नहीं जुटा पाई। किसी तरह सात अन्य ग्रामीणों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपनी भरपाई की। उधर, नाराज कर्मचारियों ने ब्लाक में तालाबंदी कर धरना दिया।
बीडीओ अशोक कुमार दुबे, वीडीओ पवन कुमार सरोज पर हमले के बाद अधिकारियों ने सख्ती दिखानी शुरू कर दिया। घटना के दो घंटे बाद ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। शाम को अंतू, आसपुर देवसरा, नगर कोतवाली के साथ पीएसी, क्यूआरटी ने गांव में दबिश देकर आरोपितों की तलाश किया। रात नौ बजे एएसपी आरके ¨सह अंतू एसओ ने भारी पुलिस बल व महिला सिपाहियों के साथ संभावित स्थानों पर दबिश देकर सात आरोपितों विजय सेन वर्मा निवासी दांदूपुर दौलत, बजरंग बहादुर वर्मा, राजू वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, संजय कोरी, निवासी गौराडाड़, कल्लू कोरी निवासी अवरथीपुर, महेंद्र बहादुर निवासी सुबेदार का पुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उधर, ब्लाक पर कर्मचारियों ने धरना देकर गुस्सा जताया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुनील प्रभाकर ने कहा कि इन हालात में काम करना आसान नहीं है। उन्होंने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, उन पर रासुका लगाने, प्रधान के अधिकार सीज करने, अपात्र होने के बाद भी प्रधान सीता देवी द्वारा वृद्धा पेंशन लेने पर मुकदमा दर्ज करने, सभी बीडीओ को सशस्त्र गार्ड, ब्लाक मुख्यालयों पर पुलिस चौकी और फील्ड कर्मचारियों के लिए सुरक्षा की मांग की। इस दौरान बीडीओ सदर दिनेश कुमार यादव, रामपुर संग्रामगढ़ ओम प्रकाश मिश्र, बाबागंज निरंकार मिश्रा, लालगंज कुसुमलता, संडवा चंद्रिका अशोक कुमार दुबे, एडीओ कृष्णदेव शुक्ल, एडीओ प्रमोद कुमार, एडीओ सुरेश तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष रंगनाथ शर्मा, ध्रुव जायसवाल, हरीश चंद्र पांडेय, शांति प्रकाश शर्मा, संतोष कुमार पासवान, महेंद्र कुमार, अभिषेक रावत, धीरज ¨सह, उमेश द्विवेदी, मिथलेश ¨सह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ आदि मौजूद रहे। सीएम-डीएम सबके फरमान फेल
सियासी रसूखदारों की गिरफ्तारी के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस बेहद असहाय नजर आ रही है। चाहे वह बीडीओ को पीटने वाले सत्तारूढ़ दल के एक विधायक की चहेते ग्राम प्रधान के पति और बेटे हों या फिर जलनिगम घोटाले में आरोपी ठेकेदार देशराज ¨सह। ठेकेदार की गिरफ्तारी का फरमान खुद मुख्यमंत्री ने सुनाया था, जिसको करीब दो माह बीत रहा है, लेकिन ठेकेदार फरार है। वहीं बीडीओ के मामले में खुद जिलाधिकारी गिरफ्तारी पर जोर दे रहे हैं।