विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव के लिए सपा बना रही मास्टर प्लान, शिवपाल BJP पर हुए हमलावर; बोले- सबसे भ्रष्ट और डरपोक...

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Thu, 05 Oct 2023 08:34 AM (GMT+05:30)

Loksabha Election 2024 समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव के लिए सपा बना रही मास्टर प्लान, शिवपाल भाजपा पर हुए हमलावर; बोले- सबसे भ्रष्ट और डरपोक...
लोकसभा चुनाव के लिए सपा बना रही मास्टर प्लान, शिवपाल भाजपा पर हुए हमलावर; बोले- सबसे भ्रष्ट और डरपोक...

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को सबसे भ्रष्ट और डरपोक बताया।

शिवपाल सिंह ने साफ कहा कि भाजपा सरकार को हटाने के लिए बूथ को मजबूत करना जरूरी है। जीआइसी मैदान में आयोजित शिविर में शिवपाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा जनता के साथ छलावा किया है। आज तक इनका कोई विकास नहीं दिखाई दिया है।

भाजपा पर शिवपाल ने साधा निशाना

नौ साल बेमिसाल के नाम पर जो अभियान चलाया, उसमें कुछ भी उल्लेखनीय नहीं था। अखिलेश सरकार के कई उल्लेखनीय कार्यों को खुद की उपलब्धि में शामिल किया। उन्होंने कहा कि 2024 में केंद्र से भाजपा की सरकार जाने के बाद प्रदेश में हमें 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार नहीं करना होगा। अखिलेश यादव पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

शिवपाल ने कहा कि चुनाव हमको आंदोलन के रूप में लड़ना होगा। जैसा हमने मैनपुरी और घोसी में लड़ा है। चुनाव आंदोलन के रूप में डटके लड़ना होगा। इसके पहले सुबह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शिविर का शुभारंभ किया।

शिवपाल बोले- रामपुर और प्रतापगढ़ में हो रहा उत्पीड़न

शिवपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी पदाधिकारियों का प्रदेश में प्रतापगढ़ और रामपुर में सबसे ज्यादा उत्पीड़न और शोषण हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें एकजुट होकर लोकसभा चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा अगर मजबूती से लड़ेगी तो भाजपा खुद ही खत्म हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने होमगार्डों को दी बड़ी राहत, अब इस उम्र पर मिलेगी सर्विस से रिटायरमेंट

उन्होंने भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी देर शाम प्रतापगढ़ पहुंच गए। वह गुरुवार को समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इससे पहले सुलतानपुर में शिवपाल यादव ने चिकित्सक की हत्या और देवरिया की घटना को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।