कुएं में कूदी गर्भवती महिला
संसू, गोतनी : दिमागी रूप से बीमार गर्भवती महिला ने रविवार दोपहर अपने घर के पास कुएं में छल
संसू, गोतनी : दिमागी रूप से बीमार गर्भवती महिला ने रविवार दोपहर अपने घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड के सिपाहियों ने उसकी जान बचाई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोनती अमिलहा गांव निवासी सलमान की पत्नी की सबीना बानों (30) की दिमागी हालत ठीक नही है। उसका इलाज चल रहा है। इन दिनों व पेट से है। रविवार की दोपहर वह अपने घर के सामने कुएं में कूद गई। यह देख परिजनों ने शोर मचाने लगे। भारी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से जीवित बाहर निकाला। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है उसकी दिमागी हालत ठीक नही है। इसका इलाज इलाहाबाद के एक चिकित्सक के यहां चल रहा है।