Move to Jagran APP

पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

संसू, डेरवा : महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे चेरई लालमन गांव निवासी मुन्ना मेहनत मजदूरी कर पि

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 10:18 PM (IST)
पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव
पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

संसू, डेरवा : महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे चेरई लालमन गांव निवासी मुन्ना मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी श्यामलली की 16 वर्ष पूर्व हुई मौत के बाद अकेला हो गया था। तीन बेटियों का पालन पोषण उसने किया। जिसके बाद दो बेटियों की शादी भी कर दी। वह अपने घर रहने लगी। सबसे छोटी बेटी नेहा की दिमागी हालत खराब थी, जिसका वह इलाहाबाद में उपचार करा रहा था। बीते आठ अगस्त को इलाहाबाद जाकर दवा भी लाया था। इसके बाद 10 अगस्त शुक्रवार को मुन्ना अपनी ससुराल लालगंज के शारदा सई गांव गया हुआ था। घर पर नेहा अकेली थी। शनिवार की दोपहर जब वह वापस लौटा तो बेटी घर पर नही थी। ऐसे में उसने खोजबीन की तो पता चला कि सुबह नौ बजे के करीब नेहा घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान शाम करीब चार बजे पूर्व प्रधान चंद्रशेखर की बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ नेहा का शव मिला था। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी होने पर पहुंचे प्रधान अमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। परिजन व पुलिस घटना को आत्महत्या मान रहे है। नेहा की दादी मिथलेश कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार की माने तो नेहा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसका इलाज चल रहा था। वह जहां जाती थी, वहीं सो जाती थी। थोड़ी-थोड़ी बातों पर झल्ला उठती थी। नेहा जगदीश नारायण इंटर कालेज ¨ढगवस में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह कापी किताब भी खरीदी थी, लेकिन एक भी दिन स्कूल नहीं गई थी। इस बाबत एसओ डीडी ¨सह का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.