शनिदेव धाम में भी हुआ खिचड़ी भोज
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शनि देव धाम पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भक्तों को खिचड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बिदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिटू तिवारी ने भगवान शनि देव को प्रसाद चढ़ाकर वितरण शुरू किया। महंत मंगलाचरण मिश्र से आशीर्वाद लिया।शिव सागर महाराज दुर्गा प्रसाद अविनाश तिवारी अजीत उपाध्याय राजन मिश्रा अखिलेश मिश्रा अजीत मिश्रा भी रहे।
संसू, विश्वनाथगंज : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शनि देव धाम पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भक्तों को खिचड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता बिदेश्वरी प्रसाद तिवारी उर्फ पिटू तिवारी ने भगवान शनि देव को प्रसाद चढ़ाकर वितरण शुरू किया। महंत मंगलाचरण मिश्र से आशीर्वाद लिया।शिव सागर महाराज, दुर्गा प्रसाद, अविनाश तिवारी, अजीत उपाध्याय, राजन मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अजीत मिश्रा भी रहे। अजगरा प्रतिनिधि के अनुसार चमरूपुर शुक्लान में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। भगवान को भोग लगाकर लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आदित्य पांडेय, चद्रभूषण अमित, मनोज, आशुतोष, अनुज, उत्तम, करन, रमन, शुभम आदि रहे।
-----
पतंग की दुकानों पर लगी रही भीड़
संसू, पट्टी : मकर संक्रांति के पर्व पर नगर स्थित हनुमान मंदिर पर बजरंगबली सेवा संस्थान द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। संस्थापक अभिषेक शुक्ला सहित राकेश तिवारी रत्नाकर पांडे मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं द्वारा जमकर पतंगबाजी की गई इसके चलते पतंग की दुकानों पर युवाओं की काफी भीड़ रही। मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के महत्व को बताते हुए पुरोहित श्याम शंकर दुबे ने कहा कि मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण का होता है। इस कारण इस समय सूर्य की किरणें व्यक्ति के लिए औषधि का काम करती हैं। करैला बाजार प्रतिनिधि के अनुसार त्रिशूल कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के सभी वर्ग के तमाम लोगों ने लोगों ने एक साथ मिल बैठकर खिचड़ी खाई। इस मौके पर कांवरिया संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव के साथ ही गणेश गुप्ता दिनेश गुप्ता सहित बाजार के अन्य लोग मौजूद रहे।