जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का हुआ विस्तार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर पार्टी का विस्तार किया गया। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यालय बाबूगंज में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर एवं विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कुंडा ब्लाक की कार्यकारिणी का विस्तार किया।
संसू, कुंडा : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देश पर पार्टी का विस्तार किया गया। बुधवार को राष्ट्रीय कार्यालय बाबूगंज में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर एवं विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कुंडा ब्लाक की कार्यकारिणी का विस्तार किया। ब्लाक उपाध्यक्ष छोटे लाल पाल, धर्मराज पटेल, अर्जुन सिंह धनगर, कोषाध्यक्ष राम भुवाल धनगर, प्रधान महासचिव सौरभ चतुर्वेदी, महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव प्रमोद कुमार यादव, उपसचिव बृजेश यादव, राजाराम पटेल, श्याम लाल यादव, कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ सरोज, राकेश श्रीवास्तव, त्रिलोकी मिश्र, भीम यादव, विजय कुमार यादव, जगदीश मौर्य, जितेंद्र पाल, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, अल्पसंख्यक मोहिन बेग, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष व युवा प्रकोष्ठ अखिलेश प्रजापति को बनाया गया। राजा भैया प्रतिनिधि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर राजा भैया के नीतियों एवं विचारों को बताने की बात कही। विरोधियों के साथ सामंजस्य बनाने में अहमद पटेल को महारत हासिल थी : प्रमोद
संसू, लालगंज : राज्य सभा सदस्य एवं वरिष्ठ पार्टी नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य एवं यूपी आउटरीच कमेटी के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल जैसा दूसरा कोई नेता नहीं हो सकता। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नेताओं व अन्य दलों के लोगों से सामंजस्य बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व के लिए एक सेतु के रूप में अहमट पटेल सदैव याद किए जाएंगे। श्री तिवारी ने कहा कि अहमद पटेल की महारत थी कि यूपीए वन व यूपीए टू की सरकार चलाते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल से राष्ट्रपति के चुनाव में कांग्रेस को विजयश्री दिलाई। राज्यसभा के अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष के रूप में राजनैतिक मुद्दों पर अहमद पटेल कुशलता को बहुत करीब से समझने का मौका मिला। वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्व. अहमद पटेल के निधन को खुद के लिए स्तब्धकारी बताया। उन्होंने पटेल को राजनीति का चाणक्य बताया। प्रमोद तिवारी व विधायक मोना का संयुक्त बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने जारी किया है। बुधवार को जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक एवं पार्टी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर शोकसभा कर अहमद पटेल के सम्मान मे पार्टी का ध्वज झुका दिया गया। क्षेत्र के सांगीपुर, रामपुर तथा संग्रामगढ़ में भी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अहमद पटेल को श्रंद्धाजलि अर्पित की। वहीं खानापटटी के मदरसा दारूल उलूम बाबुन्नवी मे पटेल की रूह को जन्नत के लिए कुरानखानी पेश हुई।