विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रतापगढ़ जंक्शन पर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने दिखाई हरी झंडी

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:50 PM (IST)

जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर ठहराव शुरू हो गया है, जिसे सपा सांसद डॉ. एसपी ...और पढ़ें

HighLights

  1. जनसाधारण एक्सप्रेस का प्रतापगढ़ जंक्शन पर ठहराव शुरू।

  2. सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल और अमरपाल मौर्य ने दिखाई हरी झंडी।

  3. रेल यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा लाभ।

जागरण संवादाता, प्रतापगढ़। दानापुर से आनंद बिहार के लिए चली जनसाधारण एक्सप्रेस का मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल और राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने मंगलवार रात मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के संचालन से रेल यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिली है।

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया गया। इस ट्रेन का प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचने का समय रात 10:05 बजे है। वहीं आनंद बिहार से दानापुर को जाने वाली यह ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर रात 12:45 बजे पहुंची। पांच मिनट बाद रवाना की गई।

विकास, कनेक्टिविटी और नए अवसरों को मिलेगी मजबूती

सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने बताया कि निरंतर प्रयासों और जनहित में उठाई गई आवाज का यह परिणाम है। यह ट्रेन क्षेत्रवासियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आई है। यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और नए अवसरों की मजबूत नींव है।

राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने कहा कि धार्मिक, शैक्षणिक और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी यह ट्रेन कारगर साबित होगी। जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रियों, छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। एडीआरएम लखनऊ सूर्यवीर सिंह चौहान और सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार यादव और जीआरपी एसओ पंकज कुमार भाष्कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, पीआरओ जितेंद्र सिंह, प्रतिनिधि बीएल वर्मा, वकार अहमद आदि मौजूद रहे।

जेल रोड पर बने अंडरपास, राजधानी एक्सप्रेस का भी हो ठहराव

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीआरएम के माध्यम से रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतापगढ़ जंक्शन पर यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।

जेल रोड गेट नंबर 82-ए पर फाटक बंद होने से घंटों जाम लगता है। मरीजों को भी परेशानी होती है। वहां अंडरपास बनना चाहिए। कोविड में बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें आज तक चालू नहीं हुईं। स्टेशन की नई बिल्डिंग का काम बहुत धीरे चल रहा है। पद्मावत एक्सप्रेस में भीड़ को देखते हुए वातानुकूलित कोच और एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाए।

यूआरएमयू के पूर्व मंडल मंत्री रविभूषण सिन्हा ने कहा कि महाकाल एक्सप्रेस और राजधानी का ठहराव हो। एजेंट तत्काल टिकट की कालाबाजारी कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष दीपक तिवारी, वेदांत तिवारी, मोहम्मद इश्तियाक, असफाक अली, मासूम हैदर, सुरेश कुमार सरोज, रियासत सुल्तान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर हंगामा, घरवालों ने अंतिम संस्कार से मना किया; वकीलों ने तालाबंदी की