समाज को जोड़ने वाला कार्य होता है श्रेयस्कर
संसू प्रतापगढ़ ब्रह्मदेव समाज के संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर आगरा पं. राकेश शुक्
संसू प्रतापगढ़ : ब्रह्मदेव समाज के संस्थापक असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर आगरा पं. राकेश शुक्ल ने कहा कि पूरे देश में स्वजनों व समाज को जोड़ने का कार्य ब्रह्मदेव समाज कर रहा है। उनको सुरक्षा सहयोग प्रदान करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गैर राजनीतिक रूप से रह रहे लोगों से परिचय किया जा रहा है। असिस्टेंट कमिश्नर रविवार को शहर के तुलसी सदन हादीहाल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह व स्मारिका के विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एकजुटता से सभी का कल्याण होगा। समाज के संरक्षक एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर पं. मिथिलेश कुमार शुक्ला संगठन की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शिवांग पांडेय ने सभी पदाधिकारियों से समाज में एकता व समन्वय अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम को स्थाई लोक अदालत के न्यायाधीश संतोष कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त आइपीएस पं. राधेश्याम त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर राजीव मिश्र, डिप्टी एसपी बाल कृष्ण चौबे ने भी संबोधित किया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि समाज के सबसे निर्बल शोषित व असहाय तक सहायता पहुंचाना ही ब्रह्म देव समाज का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी गीता मिश्रा, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, वज्रघोष ओझा, परमानंद मिश्र, नारायण प्रसाद पांडेय, संजय कुमार पांडेय, सुरेश कुमार शुक्ला, विनय मिश्र, विनोद द्विवेदी, रमाशंकर मिश्र, संगम लाल त्रिपाठी भंवर, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, ब्रह्मदेव महिला समाज की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, हरि कांत, शिवेश शुक्ला, विपिन चंद्र पांडेय, चितामणि पांडेय, संतोष त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता जय प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इनका हुआ सम्मान
शहर के तुलसी सदन हादी हाल में आयोजित ब्रह्मदेव समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली दर्जनभर प्रतिभाओं को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें चार आइएस के माता-पिता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक अनिल प्रकाश मिश्र, उनकी पत्?नी कृष्णा मिश्रा को उनके बच्चों की अभूतपूर्व सफलता के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसडीएम के पद पर चयनित दिव्या ओझा, वैज्ञानिक डॉक्टर आराधना मिश्रा, वाशिगटन यूएसए के इंजीनियर विमलेश मिश्रा, कुमारी दिया पांडेय, दिया शुक्ला, चांदनी पांडेय, मुकेश मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।