किशोरी से दुष्कर्म में दो का चालान
हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़कर जेल भेज दिया।
सूंसू, कुंडा : हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने तथा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़कर जेल भेज दिया। घटना अप्रैल की है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। हत्या के नामजद आरोपित फरार
संसू, बाबागंज : जमीन के विवाद में हुई युवक की हत्या के नामजद सात आरोपित अभी भी फरार हैं। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव में 22 मई को नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक तरफ से छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल राजबहादुर (32) की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई थी। एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज
संसू, कुंडा : कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अनखोरिया गांव निवासी सत्यभामा की जमीन पर मानिकपुर थाना क्षेत्र के डंडौली निवासी सुरेश पटेल बीते दिनों कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि सत्यभामा उसे मना करने के लिए गई तो उसे मारापीटा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। कच्चा मकान ढहा
संसू, अजगरा : लालगंज कोतवाली के अजगरा निवासी शिवभोला पाल के घर के लोग शुक्रवार की रात घर के दरवाजे पर सो रहे थे। देर रात अचानक घर भरभरा कर ढह गया। सभी लोग बाहर से इस लिए बच गए लेकिन पूरी गृहस्थी दब गई। करंट से युवक झुलसा
संसू, कुंडा : मानिकपुर थाना क्षेत्र के देंहगरी जमालपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव (35) पुत्र राम राज यादव शनिवार की सुबह पंखे की मरम्मत करने के बाद उसका प्लग बोर्ड में लगा रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग आनन फानन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है। बाइक की टक्कर से बालिका घायल
संसू, कुंडा : दुलुआमई गांव निवासी सात वर्षीय सलोनी पटेल पुत्री लवलेश कुमार शुक्रवार की शाम सड़क पार करने लगी। इसी बीच बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।