मनोरोगियों के उपचार की दी जानकारी
प्रतापगढ़ : मनोरोग को लेकर सीएचसी लालगंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। अधीक्षक डा. अर¨वद गु
प्रतापगढ़ : मनोरोग को लेकर सीएचसी लालगंज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। अधीक्षक डा. अर¨वद गुप्ता ने मौजूद लोगों को मनोरोग के कारण, लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मनोरोगी के साथ परिवार के लोगों को ही नहीं समाज के व्यक्तियों को भी सदैव अच्छा व्यवहार करना चाहिए। इससे मनोरोगी से पीड़ित व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता मिलती है। पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी ने मनोरोगियों को मिलने वाली विधिक सहायता के बारे में बताया। संचालन अखिलेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। रमेश चंद्र, मीना, समा, नीलू, चमेला आदि रहे।
बिचौलियों में मारपीट, सीएमएस से अभद्रता : जिला अस्पताल में बिचौलियों की हरकतें थम नहीं रही हैं। शुक्रवार को दो बिचौलियों में मारपीट हुई। शोर सुनकर पहुंचे सीएमएस से दोनों ने अभद्रता की। अस्पताल में कुछ डाक्टरों ने बिचौलिए पाल रखे हैं। यह लोग दवा तक लिखते हैं। मरीज को चिकित्सक के प्राइवेट अस्पताल तक पहुंचाते हैं। सेवा करते रहते हैं। अवैध वसूली भी करते हैं। पिछले दिनों एक डाक्टर का नाम इसमें उछला भी था। इसको देखते हुए सीएमएस ने डाक्टरों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि बाहरी व्यक्तियों को ओपीडी में न बैठाएं। इस चेतावनी का असर देखने शुक्रवार को सीएमएस डा. योगेंद्र यति दोपहर में अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान दो बिचौलियों में मारपीट होने लगी। हंगामा होते देख वह भी वहां पहुंच गए। दोनों को वहां से भगाने लगे तो उन्होंने सीएमएस से बहस की। नोकझोंक करते हुए कहा कि वह बीच में न पड़ें तो ही अच्छा होगा। यहीं नहीं सीएमएस को धक्का भी दे दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जाने लगी तो दोनों आरोपित भाग निकले। सीएमएस का कहना है कि डाक्टरों के पास बाहरी व्यक्तियों को बैठने नहीं दिया जाएगा। जिसके पास बाहरी मिलेंगे, वह जवाबदेह होगा।