Move to Jagran APP

आर्थिक मंदी से देश में बढ़ी महंगाई : शिवपाल

सांगीपुर प्रतापगढ़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि आर्थिक मंदी के चलते देश में महंगाई बढ़ी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 05:59 AM (IST)
आर्थिक मंदी से देश में बढ़ी महंगाई : शिवपाल
आर्थिक मंदी से देश में बढ़ी महंगाई : शिवपाल

सांगीपुर, प्रतापगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि आर्थिक मंदी से देश में महंगाई चरम पर है। देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। किसान, व्यापारी, बेरोजगार सभी परेशान हैं। वह बुधवार को सांगीपुर क्षेत्र के मंगापुर चौराहे के पास पूरे कुंजन में आयोजित जनसभा व कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार समेत कांग्रेस, बसपा, सपा पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि पीएम मोदी झूठे हैं। केंद्र सरकार ने दुनिया में देश का मान-सम्मान गिराने का काम किया है। नोटबंदी से देश का आर्थिक नुकसान हुआ है। कहा कि हमारी पार्टी की सरकार बनी तो विधवा, किसान, हर परिवार के एक बेटियों व एक बेटे को नौकरी मिलेगी। विशिष्ट अतिथि कुंवर राम सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अबरार अहमद व संचालन हीरा सिंह ने किया। आयोजक अधिवक्ता उमेश प्रताप सिंह रहे।

loksabha election banner

--------

भाजपा शासन ने जनता को तोड़कर रख दिया

: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में जिस तरह से महंगाई चरम पर है, उससे गरीब जनता की कमर टूट गई है। सपा ने अपने शासन में छात्र-छात्राओें का मनोबल बढ़ाया और रोजगार देकर समाज को मजबूत करने का काम किया, वह भाजपा के शासन में होता नहीं दिखायी देता। वह बुधवार को सपा नेता रामकृष्ण मिश्र गुड्डू के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि जनता होशियार है। इस बार जनता अपना मत देकर बता देगी कि समय आने पर उसे जवाब देना भी आता है। सपा की वरिष्ठ नेता संजय पांडेय, गीता मिश्रा सहित कई कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

..........

हर बूथ पर जीत का लक्ष्य तय करें

: भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर बूथ पर हमें चुनाव जीतना है। बुधवार को बलीपुर स्थित एक हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मोदी और योगी सरकार ने जनता के हित में कई योजनाएं चलाई हैं। जनता समझ चुकी है कि भाजपा के शासन में ही उसका मान-सम्मान सुरक्षित है। इस मौके पर पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, सांसद संगम लाल गुप्ता, महामंत्री अशोक मिश्रा, विधायक धीरज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, राजेश सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, रवि गुप्ता तथा प्रभारी शंकर गिरी आदि मौजूद थे।

....

प्रदेश में हर तरफ अराजकता : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में बिजली की दरें दो बार बढ़ाई गई हैं। पेट्रोल की कीमत में प्रदेश सरकार द्वारा दो बार टैक्स लगाया गया है। आज पूरे प्रदेश में लूट, छिनैती और बलात्कार जैसी गंभीर घटनाएं आम हो गई हैं। जनता में खासा आक्रोश है, समय आने पर जनता इसका हिसाब करेगी।

श्री तिवारी ने कहा कि इससे बड़ा कानून व्यवस्था का इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है, शाहजहांपुर की बलात्कार पीड़िता को जेल के सीखचों के अंदर रखा गया है। 25 हजार होमगार्ड जवानों को निकाल दिया गया। शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है। सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है। उद्योग धंधे चौपट हो गए। आज आम आदमी के सामने मंहगाई मुंह बाए खड़ी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.