कद बढ़ने से विकास कार्यो को और मिलेगी धार
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता बनने के बाद रविवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना अपने विधानसभ क्षेत्र पहुंचीं और विकास कार्यो को आगे बढ़ाने की बात कही।
लालगंज : कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता बनने के बाद रविवार को विधायक आराधना मिश्रा मोना अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचीं। अगई सीमा से लालगंज तक स्वागत के बाद इंदिरा चौक पर जनसभा हुई। स्वागत व अपनत्व से भावुक मोना ने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश के किसानों के हक की आवाज, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, महिलाओं के सम्मान व व्यापारियों की सुरक्षा आदि को पैनी धार देंगी। चाहे दो बार की रामपुरखास से विधायक की बनना हो या पार्टी के विधानमंडल दल की नेता, इनका श्रेय रामपुरखास की जनता को है। कद बढ़ने से वह विकास के मिशन को और तेज करेंगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता के हक और अधिकार के लिए हर फोरम पर संघर्ष की आवाज बनी है। रामपुरखास की जनता ही हमारी ताकत है। इस मौके पर एआइएमटी के निदेशक अंबिका मिश्र, डा. विजयश्री सोना ने भी विचार रखे। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने विधायक मोना को तलवार भेंटकर सम्मानित किया। संयोजन ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन व केडी मिश्र ने संयुक्त रुप से किया। आभार सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू ने किया। प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, आइपी मिश्र, महंथ दुबे, बृजेंद्र कुमार शुक्ल,राकेश तिवारी, पप्पू तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रकाश चंद्र मिश्र, पवन शुक्ल, इं. सुनील पांडेय, आचार्य राम अवधेश मिश्र, डा. राजकुमार पांडेय, इम्तियाज अहमद, रामराज पांडेय आदि मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में सुधाकर पांडेय, सूबेदार सिंह चौहान, बृजेश द्विवेदी, सोनू शुक्ल, हृदय नारायण मिश्र, सुधीर तिवारी, डा. अमिताभ शुक्ल, मुरलीधर तिवारी रहे।