Move to Jagran APP

घुइसरनाथ धाम में अब हो सकेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन

घुइसरनाथ, प्रतापगढ़ : आस्था की स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में अब श्री तिरुपतिबाला जी महराज के भी

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 10:55 PM (IST)
घुइसरनाथ धाम में अब हो सकेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन
घुइसरनाथ धाम में अब हो सकेंगे तिरुपति बालाजी के दर्शन

घुइसरनाथ, प्रतापगढ़ : आस्था की स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में अब श्री तिरुपतिबाला जी महराज के भी दर्शन भक्त कर सकेंगे। तिरुपति बालाजी के दर्शन-पूजन के लिए राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी की अगुवाई में शुक्रवार को पहले दिन हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

loksabha election banner

इसके पूर्व राज्य सभा सदस्य समेत विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा डॉ. विजयश्री सोना के सौजन्य से निर्मित बाबा धाम के ऊपरी छोर पर बने मंदिर मे बालाजी महराज की प्राण प्रतिष्ठा तिरुपति धाम के पुजारी रंगारामानुजम तथा संस्कृत परिषद के आचार्य पं. पारसनाथ त्रिपाठी के वेदाचार्य परिषद ने वैदिक मंत्रोच्चारण से किया। तीन दिनों तक विद्वत समूह द्वारा मंगलोच्चारण के बीच तिरुपति बालाजी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। राज्य सभा सदस्य ने विद्वानों का रोली चंदन से अभिषेक किया।

इस दौरान महंत मयंक भाल गिरि, प्राचार्य पारसनाथ त्रिपाठी, आचार्य आदित्य दुबे, आचार्य वीरेंद्रमणि शुक्ल, अशोक मिश्र, दिनेश मिश्र, रवींद्र तिवारी, विपिन तिवारी, आचार्य देवानंद मिश्र, पं. रामफेर पांडेय, विशालमूर्ति मिश्र, राम मिलन तिवारी, श्यामकिशोर शुक्ल, कपिल द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, अशोक ¨सह बब्लू, रामबोध शुक्ल, सुधाकर पांडेय, भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय आदि रहे। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने स्थानीय कैंप कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.