Move to Jagran APP

होली में छेड़खानी के बाद हंगामा, होमगार्ड का सिर फोड़ा

प्रतापगढ़ होली खेलने के दौरान सांगीपुर में लड़कियों से छेड़खानी हुई। इसे लेकर जमकर मा

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:59 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:59 PM (IST)
होली में छेड़खानी के बाद हंगामा, होमगार्ड का सिर फोड़ा
होली में छेड़खानी के बाद हंगामा, होमगार्ड का सिर फोड़ा

प्रतापगढ़ : होली खेलने के दौरान सांगीपुर में लड़कियों से छेड़खानी हुई। इसे लेकर जमकर मारपीट होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया। वहीं कुंडा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक होमगार्ड का सिर फोड़ दिया गया। इसी तरह मारपीट की कई घटनाएं घटीं और पुलिस घनचक्कर बनी रही।

loksabha election banner

सांगीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे शोभा सिंह का पुरवा आमीशंकरपुर गांव में होली पर गुरुवार की शाम पड़ोसी गांव पूरे नेवली रेहुवा के तीन युवक बाइक से पहुंचे। होली खेलने के बहाने युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। गांव के लोगों के विरोध करने पर युवक गाली गलौज करते वापस लौट गए। कुछ देर बाद तीनों युवक करीब दर्जन भर साथियों के साथ पूरे शोभासिंह का पुरवा गांव में फिर आ धमके और गालियां देते हुए अरविद के घर में घुस गए। वहां तोड़फोड़ के साथ महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर अरविद, उसके बहनोई अजय सरोज, भारत सरोज को मारापीटा व बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। जाते-जाते गांव के रवींद्र कुमार कोरी की मैजिक व तीर्थराज कोरी के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर अरविद, रवींद्र व तीर्थराज ने अलग अलग तहरीर दी। एसओ वीरेंद्र मिश्र का कहना है कि घटना को लेकर कुल पांच ज्ञात व कई अज्ञात के विरुद्ध तीन लोगों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात करीब गांव के ही दो युवकों ने एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने रानीगंज थाने में तहरीर दी है। एसओ संजय पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। कुंडा प्रतिनिधि के मुताबिक महेशगंज थाना क्षेत्र के किशुनी गांव निवासी चंद्र भूषण सरोज (35) महेशगंज थाने का होमगार्ड है। गुरुवार की शाम वह हीरागंज में था, तभी शराब पीने को लेकर दो लोगों में हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुंच गया। इस दौरान एक युवक ने ईंट-पत्थर से उसका सिर फोड़ दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित होमगार्ड ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इसी प्रकार कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा करीम नगर गांव निवासी नरेंद्र कुमार (36) पुत्र शारदा गुरुवार को होली खेलने के दौरान एक किशोरी को पकड़कर उसके साथ होली खेलने लगा। वह शराब के नशे में धुत था। जब किशोरी के परिजनों ने देखा तो उसकी धुनाई शुरू कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शीतल का पुरवा रैयापुर गांव निवासी सुंदर महेंद्र सरोज के परिजन गुरुवार को होली खेल रहे थे। पड़ोस के नरेंद्र मिश्र के परिजनों से होली खेलने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। इसमें एक पक्ष से राजन (22), सोनम (18), महेंद्र सरोज (20), सुरेंद्र (22), हरीलाल (45) पुत्र सुखदेव सरोज, विट्टन (45) पत्नी महेंद्र, व दूसरे पक्ष से नरेंद्र मिश्र (55) पुत्र भवानी, सुनीता (45) पत्नी अशोक कुमार, सावित्री (60) पत्नी विमलेश घायल हो गई। घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

गौरा प्रतिनिधि के मुताबिक फतनपुर थाना क्षेत्र के सांड गांव में दो पक्षों में गुरुवार को होली खेलने के दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए। इसमें एक पक्ष से शिवबहादुर (55) वर्ष व उसकी पत्नी उमा देवी व बेटी रिकी घायल हुईं। दूसरे पक्ष से उर्मिला (50) वर्ष व उसका बेटा विकास बेटी पूनम घायल हुईं, जिनका इलाज सीएचसी गौरा में कराया गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.