आपरेशन वज्रपात में खुली 65 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट
जिले में पुलिस द्वारा 48 घंटे का आपरेशन वज्रपात चलाया गया। इसमें तरह-तरह के अपराधियों की धरपकड़ की गई। अभियान में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करके 72 लोगों को पकड़कर 1362 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार करके आठ तमंचा 12 कारतूस बरामद किए गए।
जासं, प्रतापगढ़ : जिले में पुलिस द्वारा 48 घंटे का आपरेशन वज्रपात चलाया गया। इसमें तरह-तरह के अपराधियों की धरपकड़ की गई।
अभियान में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करके 72 लोगों को पकड़कर 1362 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार करके आठ तमंचा 12 कारतूस बरामद किए गए। टाप 10 के 11 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस द्वारा 65 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। बदमाशों, लुटेरों के 26 गैंग का पंजीकरण किया गया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभियान में 124 पर गुंडा एक्ट लगाया गया। दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इसमें से एक थाना कंधई से 50 हजार रुपये का इनामी है। एसपी ने कहा है कि अभियान की समीक्षा की जा रही है। इसमें अच्छा कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कार दिया जाएगा व खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को दंड मिलेगा।