महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई हेल्प डेस्क की स्थापना
शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को तहसील में एसडीएम डीपी सिंहतहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता व सभासद रजनी वर्मा की अगुआई में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। एसडीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं को सशक्त व उन्हें सुरक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है।
संसू, पट्टी : शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को तहसील में एसडीएम डीपी सिंह,तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता व सभासद रजनी वर्मा की अगुआई में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। एसडीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाओं को सशक्त व उन्हें सुरक्षा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा सम्मान और स्वाभिमान के प्रति जागरूक कराने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान सीता देवी, गीता सिंह, मीरा विश्वकर्मा, कैलाशी आदि मौजूद रहे।
---
महिलाओं को सशक्त करेगा हेल्प डेस्क
संसू, रानीगंज : तहसील क्षेत्र में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुई। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता व तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सूबे की योगी सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा देने के मिशन से शुरू किया है। यह हेल्प डेस्क महिलाओं को सुरक्षा के साथ सम्मान व सशक्त करेगा। प्रदेश सरकार का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत से होने से महिलाओं की समस्याओं का निदान हो सकेगा और वह त्वरित न्याय पा सकेंगी। इस दौरान एसडीएम राहुल यादव, थानाध्यक्ष रानीगंज मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।