अपराध, भ्रष्टाचार पर सरकार का अंकुश नहीं
प्रतापगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री लल्लन राय ने कहा कि
प्रतापगढ़ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री लल्लन राय ने कहा कि प्रदेश में इस समय कानून नाम की चीज नहीं है। हत्या लूट और दुष्कर्म आम बात है और विकास ठप है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। पूर्व मंत्री बुधवार को पार्टी द्वारा कचहरी में आयोजित धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे। धरने में पूर्व विधायक जय ¨सह यादव ने कहा कि हम लोग गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अबरार जहांनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखकर भाजपा तरह-तरह के प्रलाप कर रही है। लोगों को भावनात्मक रूप से उलझाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रसपा पूरी ताकत से उतरेगी। इस मौके पर पीसी पांडेय, संतोष कुमार ¨सह, फूलचंद यादव, बृजेश प्रताप ¨सह, राकेश गुप्ता, शमशाद अहमद, आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संतोष ¨सह ने किया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।
जिला कार्यसमिति की गई घोषित : लोकतांत्रिक जनता दल की जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। बुधवार को जिलाध्यक्ष गुरबचन ¨सह ने बताया कि संरक्षक विश्राम मिश्र, नगर अध्यक्ष मुन्ना रब्बानी खान, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, महासचिव सुरेंद्र प्रताप पाल, सचिव बैजनाथ यादव, कोषाध्यक्ष जगत बहादुर ¨सह बनाए गए हैं। साथ ही प्रेमचंद ओझा बाबागंज, राम लखन मौर्य रामपुरखास, कुंवर बहादुर ¨सह विश्वनाथगंज, राजेश चंद्र दुबे सदर विधानसभा इकाई के अध्यक्ष बनाए गए।
आंगनबाड़ी संघ ने सौंपा ज्ञापन : प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। बुधवार को चिलबिला में ज्ञापन देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री रेखा शुक्ला ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों का अक्टूबर-नवंबर 2017 का मानदेय नहीं मिला है। इससे रोक हटाई जाए। महंगाई बढ़ने के हिसाब से भत्ता भी बढ़ाया जाए। मानदेय वृद्धि की जाए। चुनाव से पहले भाजपा ने वादा किया था कि मानदेय बढ़ाया जाएगा, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने के दौरान संजू तिवारी, प्रतिमा, मंजू ¨सह, उमा मिश्रा, पूनम, सुनीता, बीना ¨सह, सीता तिवारी, विभा व विमला भी मौजूद रहीं। केशव ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया।